Now Reading
रायपुर में लोगों को मिलेगा ‘जीरो ग्रैविटी’ का अनुभव, हो रहा इसका निर्माण? जानें यहाँ!

रायपुर में लोगों को मिलेगा ‘जीरो ग्रैविटी’ का अनुभव, हो रहा इसका निर्माण? जानें यहाँ!

  • देश में छठी साइंस सिटी छत्तीसगढ़ की राज्यधानी रायपुर मे.
  • निर्माण में ₹232 करोड़ खर्च का अनुमान.

‘zero gravity’ in Raipur make science city: देश में छठी साइंस सिटी बनने जा रही है, देश में इस साइंस सिटी के लिए जिस शहर को चुना गया है वह छत्तीसगढ़ की राज्यधानी रायपुर है। केंद्र सरकार कोलकाता, गुवाहाटी, और देहरादून के बाद अब रायपुर में साइंस सिटी बनाने की तैयारी कर रही है। आपको बता दे, देश में इन शहरों के अलावा दो साइंस सिटी राज्य सरकार के मॉडल के तहत निर्मित किया है जो क्रमश: पंजाब और अहमदाबाद में मौजूद है।

राज्य में साइंस सिटी के निर्मित होने के बाद यहां लोग न सिर्फ चांद और तारों में होने वाली घटनाओं के साथ अंतरिक्ष के बारे में भी समझ पायेंगे, इसके साथ ही चंद्रमा मौजूद जीरो ग्रैविटी जैसा अनुभव भी ले पाएंगे।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में साइंस सिटी के लिए जगह तलाशने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, इसके लिए सरकार को तकरीबन 35 एकड़ जमीन रकवा की आवश्कता होगी। इसके निर्माण में ₹232 करोड़ खर्च का अनुमान लगाया गया है, खर्च का 60% केंद्र सरकार और 40% राज्य सरकार की ओर से वहन किया जाएगा। राज्य सरकार ने इसके लिए फ़िलहाल 34.90 करोड़ का प्रावधान भी कर रखा है।

नया रायपुर में बन सकती है!

छत्तीसगढ में संबंधित विभाग इसके लिए लगातार कार्य योजना की तैयारी में लगा हुआ है। उम्मीद है, कि इसका निर्माण नया रायपुर क्षेत्र में किया जा सकता है। लोकसभा चुनाव के बाद इसके टेंडर प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है। साइंस सिटी के बनने से राज्य में तकनीकी और विज्ञान के क्षेत्र में विकास की संभावना बढ़ेगी।

अंतरिक्ष जैसा माहौल

राज्य में साइंस सिटी में सभी उपकरण आधुनिक तकनीकी से युक्त उपकरणों का प्रयोग किया जाना है, साइंस सिटी के (‘zero gravity’ in Raipur make science city) माध्यम से लोगों को अंतरिक्ष में घटने वाली घटनाओं को समझने देखने और महसूस करने का मौका प्राप्त होगा। गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांतो सहित अंतरिक्ष की विभिन्न रहस्यों को समझने में मदद मिलेगी

See Also
amit-shah-says-about-share-stock-market-on-ndtv

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

गौरतलब हो, रायपुर में साइंस सिटी बनाने का प्लान 2005 में केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को भेजा था, तब इसे रायपुर के सड्डू में बनाने का प्रस्ताव दिया गया था। पर किन्ही वजहों से उस समय राज्य में साइंस सिटी का प्लान ठंडे बस्ते में चला गया था।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.