Now Reading
UP पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती का एडमिट कार्ड 13 फरवरी को, लगभग 48 लाख आवदेन

UP पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती का एडमिट कार्ड 13 फरवरी को, लगभग 48 लाख आवदेन

  • यूपी कांस्टेबल भर्ती में 60 हजार पदों में भर्तियां के लिए करीब 48 लाख अभियार्थी के फार्म.
  • 60 हजार पदों में कुछ 12000 पद महिलाओं के लिए आरक्षित.
up-police-paper-leak-chairperson-renuka-mishra-removed

UP Police Constable Recruitment admit card date: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 17 और 18 फरवरी 2 शिफ्ट में किया जाएगा, इसके लिए बोर्ड के द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड 13 फरवरी 2024 को जारी किया जाएगा। इस परीक्षा के जरिये 60,244 कांस्टेबल पदों पर भर्ती होनी है, जिसके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 7 फरवरी को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा का पैटर्न जारी कर दिया है।

अभियार्थियो के लिए 10 फरवरी को यह पता चलेगा उसके एग्जाम किस जिले और किस शिफ्ट में होंगे साथ ही यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने एक बात का खास जिक्र करते हुए आवेदकों से कहा है, सिटी इंटिमेशन स्लिप को एडमिट कार्ड समझने की भूल न करें। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के द्वारा एडमिट कार्ड तीन दिन बाद 13 फरवरी को जारी किये जायेंगे।

UP Police Constable Recruitment

इसके पहले बोर्ड ने परीक्षा पैटर्न की जानकारी देते हुए बताया था। परीक्षा पेन और पेपर मोड अर्थात ऑफ लाइन आधारित होगी। परीक्षा में गलत उत्तर देने के लिए 0.5 अंक की नकारात्मक मार्किंग भी की जायेगी,परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछें जायेंगे जो हिंदी, सामान्य ज्ञान, गणित, और रीजनिंग से सम्बंधित होंगे, साथ ही परीक्षा में अंक नार्मलाइजेशन का प्रावधान भी होगा।

परीक्षा में 150 प्रश्न पूछें जायेंगे जो 300 अंकों के होंगे, ये प्रश्न हिंदी, सामान्य ज्ञान, गणित, और रीजनिंग से सम्बंधित होंगे। परीक्षा में 0.5 अंक की नकारात्मक मार्किंग भी की जायेगी, ओएमआर शीट में एक से अधिक गोले में निशान होने पर उसका जवाब गलत ही माना जाएगा इसलिए अभियार्थी इसे ध्यान पूर्वक हल करने की कोशिश करें। यादि किसी प्रश्न में दिए गए विकल्प उपयुक्त या सही नही होंगे तो ऐसे प्रश्न को निरस्त माना जाएगा।

See Also
electoral-bonds-fund-scheme-supreme-court-update-sbi-case

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

गौरतलब है, इस बार यूपी कांस्टेबल भर्ती में 60 हजार पदों में भर्तियां के लिए करीब 48 लाख अभियार्थी ने फार्म जमा किया है। पिछले किसी भी पुलिस भर्ती में इतने आवेदन नही आए थे। आवेदकों में करीब 15 लाख महिलाओं की संख्या है। जिसमें 60 हजार पदों में कुछ 12000 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए है।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.