Now Reading
पूनम पांडे का नहीं हुआ निधन, खुद दी जानकारी, साझा किया वीडियो

पूनम पांडे का नहीं हुआ निधन, खुद दी जानकारी, साझा किया वीडियो

  • पूनम पांडे का नहीं हुआ निधन, खुद वीडियो शेयर कर दी सूचना
  • अभिनेत्री को नहीं है कैंसर, जानें किस वजह से फैलाई थी अफवाह?
poonam-pandey-is-not-dead

Poonam Pandey is Not Dead, Shares Video: विवादित इतिहास आदि के चलते मशहूर एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे का निधन नहीं हुआ है। उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी है कि उनके निधन की झूठी खबर फैलाई गई थी। पूनम ने सोशल मीडिया पर आज के वीडियो शेयर करके इसकी जानकारी दी है।

पूनम पांडे ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी मौत की खबर का खंडन करती नजर आ रही हैं। बता दें 2 फ़रवरी को ही उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से सर्वाइकल कैंसर के कारण उनका निधन होने की जानकारी साझा की गई थी। तब बताया गया था कि यह जानकारी उनकी टीम ने साझा की थी।

उनके निधन की खबर सामने आते ही, बॉलीवुड जगत से जुड़े तमाम लोग भी स्तब्ध रह गए थे। कई लोगों ने कहना शुरू किया कि पूनम ने कभी भी सर्वाइकल कैंसर होने की बात किसी को नहीं बताई थी। ऐसे में कल से ही ऐसी अटकलें लगाई जाने लगी थीं कि यह खबर झूठी हो सकती है। और यही सच साबित हुआ।

Poonam Pandey is Not Dead

आज पूनम पांडे ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। लेकिन गौर करने वाली बात ये है कि पूनम ने स्वीकार किया कि यह झूठी जानकारी जांबूझकर फैलाई गई थी। अभिनेत्री ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें कैंसर भी नहीं है। पूनम ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा,

“मैं आप सभी के साथ कुछ महत्वपूर्ण बात साझा करना चाहती हूँ, मैं यहीं हूँ और जीवित हूं। मैं सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित नहीं हूँ, लेकिन दुखद बात यह है कि इसने उन हजारों महिलाओं की जान ले ली है, जो इस बीमारी से निपटने के बारे में जानकारी के अभाव के कारण हुई। कुछ अन्य कैंसरों के विपरीत, सर्वाइकल कैंसर का पूरा रोकथाम संभव है।”

“एचपीवी वैक्सीन और जल्दी पता लगाए जा सकने वालें टेस्ट्स की मदद से इसे रोका जा सकता है। हमारे पास यह सुनिश्चित करने के पर्याप्त साधन हैं कि इस बीमारी से किसी की जान न जा सके। आइए इस आलोचनात्मक जागरूकता के साथ एक-दूसरे को सशक्त बनाएं और सुनिश्चित करें कि हर महिला को इस बारे में पर्याप्त जानकारी हो।”

See Also

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

यह सब उन्होंने सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए किया था। यह खबर के सामने आने के बाद से ही एक बार फिर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा है। कई लोग जागरूकता फैलाने के ऐसे तरीके को सही नहीं मान रहे। इस पर आपकी क्या राय है?

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.