[UPDATE]: Groww ऐप हुई थी अस्थाई रूप से ठप, पुनः बहाल हुई सर्विस

  • Groww ऐप हुआ क्रैश, एक्स पर तमाम यूजर्स ने दर्ज की शिकायत
  • ऐप को खोलने पर लिखा आ रहा 'Try Again' का मैसेज
groww-app-is-down-not-working

[UPDATE: 23/01/2024 11:07AM]: लगभग सुबह 11:07 बजे वापस ऐप को चेक करने पर Groww ऐप पुनः सामान्य रूप से काम करता नजर आने लगा है। ऐसा लगता है कि कंपनी ने तकनीकी खामी को दूर करते हुए, यूजर्स को एक बड़ी राहत दी है। इसको लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन हमारे द्वारा वापस ऐप को चेक करने पर यह सामान्य रूप से काम करता दिखाई पड़ा। इसके पहले करीब सुबह 10:00 बजे से ही तमाम उपयोगकर्ताओं ने ऐप के काम ना करने की शिकायत दर्ज की थी।

Groww App is Down, Not Working: फ्री डीमेट अकाउंट खोलने, स्टॉक ट्रेडिंग से लेकर म्यूचुअल फंड और अन्य तमाम सुविधाओं की पेशकश करने वाला ऐप Groww आज (23 जनवरी) को डाउन नजर आया। यूजर्स ने जब ऐप को ओपन करने की कोशिश की तो उनके फोन की स्क्रीन पर ‘Oops! Something went wrong’ मैसेज लिखा आया।

इसकी पुष्टि के लिए यह आर्टिकल लिखने तक जब हमनें भी ऐप को खोलने की कोशिश की तो ऐसा ही कुछ हुआ। ऐप नहीं खुला और नीचे की ओर ‘ट्राई अगेन’ की बटन के साथ ऊपर बताया नोटिफिकेशन ही प्रदर्शित हुआ।

Groww App Not Working

Groww App Not Working

सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर यूजर्स द्वारा पोस्ट की गई शिकायतों के जरिए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि ऐप में यह खामी 23 जनवरी की सुबह 9:30 से 10:00 के बीच शुरू हुई। Groww ऐप खोलने पर मोबाइल स्क्रीन पर नजर आने वाले इस मैसेज के ही स्क्रीनशॉट लेकर तमाम यूजर्स ने इसकी जानकारी साझा की है और नाराजगी भी जाहिर की।

हालाँकि अभी तक कंपनी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इस संबंध में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। लेकिन इस संबंध में जैसे ही कोई आगामी अपडेट प्राप्त होती है, हम आपको तुरंत सूचित करने का प्रयास करेंगे।

हालाँकि एक यूजर ने जब कंपनी को टैग कर ऐप काम ना करने और लॉगिन ना कर पाने संबंधी शिकायत की, तो एक्स पर Groww के आधिकारिक अकाउंट से रिप्लाई करते हुए लिखा गया;

See Also
whatsapp-secret-code-feature-step-by-step-guide

“असुविधा के लिए हमें खेद है। हमारी टीम इस तकनीकी दिक्कत का समाधान कर रही है और इसे तुरंत ठीक करने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। ऐप जल्द ही सामान्य रूप से काम करना शूरू कर देगी।”

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.