Now Reading
Reliance Jio लॉन्च करेगा ‘Cloud’ लैपटॉप, जानें क्या होगा खास?

Reliance Jio लॉन्च करेगा ‘Cloud’ लैपटॉप, जानें क्या होगा खास?

  • Reliance Jio जल्द भारतीय बाजार में ₹15,000 तक का 'Cloud Laptop' पेश कर सकता है।
  • इसको लेकर HP, Acer, Lenovo जैसी नामी कंपनियों से बातचीत की जा रही है।
reliance-jio-to-launch-cloud-laptop-know-all-the-details

Reliance Jio To Launch Cloud Laptop: मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली भारतीय टेलीकॉम दिग्गज रिलायंस जियो (Reliance Jio) बीतें कुछ सालों में तेजी से हार्डवेयर बाजार में भी अपनी स्थिति को मजबूत बनाने की कोशिशें कर रही है। खास ये है कि बात चाहे स्मार्टफोन्स की करें या फिर जियो लैपटॉप (JioBook 4G) आदि डिवाइसों की, कंपनी हमेशा से ही किफायती दामों में इन डिवाइसों को उपलब्ध करवाने की पक्षकार रही है।

इसी क्रम में अब देश के पीसी बाजार में रिलायंस जियो ने एक नया धमाका करने का मन बनाया है। असल में रिलायंस जियो जल्द बाजार में अपना क्लाउड लैपटॉप (Cloud Laptop) पेश करने की योजना बना रही है।

जी हाँ! इस बात का खुलासा इकनॉमिक टाइम्स (ईटी) की एक हालिया रिपोर्ट के जरिए हुआ है। रिपोर्ट में रिलायंस जियो के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से यह बताया गया है कि कंपनी बीतें कुछ महीनों से भारतीय बाजार में अपना क्लाउड लैपटॉप पेश करने को लेकर HP, Acer, Lenovo जैसी नामी कंपनियों से बातचीत कर रही है।

क्या है Reliance Jio Cloud Laptop?

आज के दौर में ‘क्लाउड’ तकनीक से अधिकतर लोग परिचित हैं। उदाहरण के लिए कई बार आपने देखा होगा कि कुछ ‘ऐप’ को स्मार्टफोन या पीसी में डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होती, लेकिन इसके बावजूद आप उसे खेल पाते हैं। इसके लिए असल में क्लाउड सर्विस का इस्तेमाल किया जाता है और ऐसे ऐप्स को ‘क्लाउड ऐप्स’ का नाम दिया जाता है।

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

इसका सबसे बड़ा फ़ायदा यह होता है कि आपके डिवाइस (स्मार्टफोन या पीसी) में कोई अधिक लोड नहीं पड़ता और ना ही ऐप आदि को समय-समय पर अपडेट करने जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साथ ही आप साधारण फोन या अन्य डिवाइस पर भी हाई ग्राफिक्स वाली गेम खेल सकते हैं। इसके लिए बस आपको ‘क्लाउड सर्विस’ के लिए कुछ पैसे चुकाने पड़ते हैं, जिसकी एवज़ में कंपनी गेम के लिए सर्वर, स्टोरेज आदि उपलब्ध करवाती है।

कुछ ऐसा ही ‘क्लाउड लैपटॉप’ भी होता है। असल में इसमें भी आप एक साधारण लैपटॉप ही खरीदते हैं। लेकिन क्लाउड लैपटॉप की ख़ासियत ये होती है कि इसमें उपयोगकर्ता वेब ब्राउज़र, फाइल्स, सॉफ्टवेयर, गेमिंग जैसी तमाम सेवाओं को डाउनलोड किए बिना सीधे ‘क्लाउड सर्वर’ के जरिए इस्तेमाल कर पाते हैं। लैपटॉप में कुछ ही इनस्टॉल नहीं करना पड़ता और इसलिए उपयोगकर्ता सभी सेवाओं को तेज गति से एक्सेस कर सकते हैं। साथ ही डिवाइस भी तुलनात्मक रूप से फ़ास्ट काम करता है।

See Also
microsoft-to-remove-wordpad-from-windows-after-30-years

इस लैपटॉप पर तमाम सेवाओं को Jio Cloud सर्विस के साथ इस्तेमाल किया जा सकेगा। हम कह सकते हैं कि लैपटॉप एक तरीके से जियो क्लाउड पर सभी स्टोरेज और प्रोसेसिंग को अंजाम देते हुए एक ‘डंब टर्मिनल’ (Dumb Terminal) के रूप में काम करेगा।

क्या होगी कीमत?

हालाँकि रिलायंस जियो के इस क्लाउड लैपटॉप की कीमत के बारे में अब तक पुख्ता रूप से कुछ सामने नहीं आया है। लेकिन मामले के जानकारों का दावा है कि इसकी कीमत लगभग ₹15,000 के आसपास हो सकती है।

ऐसे में देखा जाए तो उपयोगकर्ता जिन महँगे लैपटॉप के सहारे तमाम सेवाओं को इस्तेमाल करते हैं, जियो का क्लाउड लैपटॉप आने के बाद लगभग ₹50,000 तक की बचत करते हुए, वह उतनी ही सेवाओं को और अधिक हाई स्पीड से एक्सेस कर पाएँगे।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.