Now Reading
60 सालों बाद खत्म हुआ मुंबई की लोकप्रिय ‘काली-पीली’ टैक्सी का सफर

60 सालों बाद खत्म हुआ मुंबई की लोकप्रिय ‘काली-पीली’ टैक्सी का सफर

  • 60 साल बाद, 30 अक्टूबर से शहर की लोकप्रिय सवारी 'काली-पीली' टैक्सी की रफ्तार पर ब्रेक लगने जा रहा है।
  • काली-पीली टैक्सी के तौर पर आखिरी 'प्रीमियर पद्मिनी' का रजिस्ट्रेशन 29 अक्टूबर, 2003 में ताड़देव आरटीओ में हुआ था।
mumbais-kaali-peeli-taxi-trips-end-after-60-years

Mumbai’s Kaali-Peeli Taxi Trips End After 60 Years: वैसे तो देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई अपनी कई सारी चीजों के चलते अनोखी पहचान बनाए हुए है, लेकिन उस लिस्ट में ‘प्रीमियर पद्मिनी’ (Premier Padmini) टैक्सी (जिसे काली पीली टैक्सी के नाम से भी जाना जाता है) का नाम प्रमुख रहा है।

बीतें कई दशकों से मुंबई शहर के जिक्र के साथ लोगों के मन में ‘काली-पीली’ टैक्सी की तस्वीर जरूर उभरती रही है। लेकिन अब ये तस्वीर धुंधली होने जा रही है। जी हाँ! लगभग 60 साल बाद, 30 अक्टूबर से शहर की लोकप्रिय सवारी ‘काली-पीली’ टैक्सी की रफ्तार पर ब्रेक लगने जा रहा है। पद्मिनी टैक्सी का यादगार सफर अब खत्म हो रहा है!

सपनों के शहर मुंबई की कई यादों और सुनहरे पलों की गवाह रही, काली-पीली टैक्सी के नाम से मशहूर ये ट्रांसपोर्ट सर्विस सोमवार से बंद हो गई। आपमें से बहुतों के मन में यह सवाल आ रहा होगा कि भला ऐसा क्यों? तो आइए आपको इसका जवाब भी दिए देते हैं।

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

Kaali-Peeli Taxi: क्यों बंद हो रही ‘प्रीमियर पद्मिनी’ टैक्सी सर्विस?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परिवहन विभाग का कहना है कि काली-पीली टैक्सी के तौर पर आखिरी ‘प्रीमियर पद्मिनी’ का रजिस्ट्रेशन 29 अक्टूबर, 2003 में ताड़देव आरटीओ में हुआ था। यह तारीख़ इसलिए भी ध्यान रखने वाली है क्योंकि साल 2013 में मुंबई में एक टैक्सी की समय सीमा (एज लिमिट) 20 साल कर दी गई थी। ऐसे में शहर की आखिरी टैक्सी के पहिए अब 30 अक्टूबर 2023 से सड़कों पर नहीं नजर आएँगे।

प्रीमियर पद्मिनी या काली-पीली टैक्सी का इतिहास

प्रीमियर पद्मिनी टैक्सियों की शुरुआत साल 1964 में ‘फिएट-1100 डिलाइट’ कार मॉडल के साथ की गई थी। 1970 में ‘पद्मिनी’ की रीब्राडिंग करते हुए इसको ‘प्रीमियर प्रेसिडेंट’ का नाम दे दिया गया था। बाद में साल 2001 में टैक्सियों का निर्माण करने वाली प्रीमियर ऑटोमोबाइल लिमिटेड ने इनकी मैन्युफैक्चरिंग बंद कर दी थी।

आनंद महिंद्रा ने भी किया याद!

अपने X पोस्ट्स (ट्वीट्स) के चलते सुर्खियों में बने रहने वाले दिग्गज भारतीय उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी मुंबई की ‘पद्मिनी टैक्सी’ को विदाई देते हुए, एक बेहतरीन पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा;

आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर मुंबई की ‘पद्मिनी’ को विदाई दी. उन्होंने कहा…

“आज से, मशहूर प्रीमियर पद्मिनी टैक्सी मुंबई की सड़कों से गायब हो गई। ये टैक्सियाँ असुविधाजनक, ज्यादा न चल सकने वाली और शोरगुल करने वाली थी। साथ ही इनमें बहुत सामान रखने की भी क्षमता नहीं थी। लेकिन मेरे जैसे बुजुर्ग लोगों के लिए ये कई टन यादों को समेटे हुईं थीं। अलविदा! काली-पीली टैक्सी, अच्छे समय के लिए शुक्रिया!”

See Also
healthcare-edtech-startup-virohan-raises-7-mn-funding

वैसे अब काली-पीली टैक्सी के बाद, नए मॉडल्स और ऐप आधारित कैब सेवाएँ लोगों के लिए व्यापक विकल्प बनेंगी। बताते चलें इससे पहले दुनिया भर में मशहूर BEST की प्रतिष्ठित डबल-डेकर बस सेवाओं को भी बंद किया जा चुका है।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.