Now Reading
Layoffs 2023: शॉर्ट वीडियो ऐप TikTok ने सभी भारतीय कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

Layoffs 2023: शॉर्ट वीडियो ऐप TikTok ने सभी भारतीय कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

tiktok-layoffs-entire-india-staff

TikTok Layoffs Entire India Staff: शॉर्ट वीडियो ट्रेंड को लोकप्रिय बनाने वाले ऐप टिकटॉक (TikTok) ने अब एक बड़ा कदम उठाते हुए, भारत के सभी कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। जी हाँ! ये कार्यवाई भारतीय कर्मचारियों पर की गई है।

खबरों के मुताबिक, कंपनी ने लगभग 40 भारतीय कर्मचारियों को पिंक स्लीप (Pink Slip) दे दिया है। और इसी के साथ TikTok भी इस साल छंटनी करने वाली कंपनियों की लिस्ट में शामिल हो गया है।

असल में इकनॉमिक टाइम्स द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। सामने आई खबर की मानें तो सोमवार को कंपनी ने एक कॉल के बाद भारतीय कर्मचारियों को पिंक स्लीप जारी करते हुए, इस कदम की जानकारी दी।

TikTok Layoffs Entire India Staff

रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने कहा है कि वह इस छंटनी से प्रभावित होने वाले कर्मचारियों को लगभग 9 महीने की सैलरी देगी। यह भी सामने आया है कि TikTok India के कर्मचारियों को यह स्पष्ट रूप से कह दिया गया है कि 28 फरवरी ऑफिस में उनका आखिरी दिन होगा, ऐसे में वो दूसरे अवसरों की तलाश शुरू कर सकते हैं।

TikTok Layoffs Entire India Staff

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि;

“कुछ समय पहले ही लगभग पूरी टीम को बता दिया गया था कि कंपनी भारत में अपना पूरा कारोबार समेत रही है, इसलिए वो नई नौकरियों की खोज शुरू कर दें।”

आपको याद ही होगा कि साल 2020 में भारत और चीन के बीच बढ़े सीमा विवाद के बाद, भारत ने देश की अखंडता और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए, TikTok, PUBG समेत लगभग 300 से अधिक चीनी ऐप्स को बैन कर दिया था।

इसके बाद से ही भारत के ऑफ़िस में काम करने वाले ज्यादातर कर्मचारी TikTok के दुबई और ब्राजील के बाजारों से संबंधित काम संभालनें लगे थे।

भारत में बैन होने के पहले तक TikTok ने 200 मिलियन का एक मजबूत उपयोगकर्ता आधार बना लिया था, और यह कंपनी के लिए सबसे बड़े बाज़ारों में से एक था। लेकिन इसके बैन के बाद से, Instagram Reels और YouTube Shorts ने इसकी जगह ले ली है।

See Also
ev-startup-baaz-bikes-raises-rs-66-cr-funding

वैसे कंपनी भारत में बैन के बाद, अमेरिका जैसे अपने कई बड़े बाज़ारों में भी विवादों व उच्च स्तरीय जाँचो से घिरी नजर आती है। अमेरिका के कई राज्यों जैसे कंसास, विस्कॉन्सिन और वर्जीनिया में सरकारी अधिकारियों ने इसे प्रतिबंधित तक कर दिया है।

इतना ही नहीं बल्कि यूरोपीय संघ के अंतर्गत आयरलैंड में डेटा सुरक्षा नियामक ने हाल ही में TikTok को लेकर जांच शुरू की हैं, इसमें चीन में लोगों के डेटा को ट्रांसफर करने जैसे आरोप भी शामिल हैं।

लेकिन इन सब के बाद भी, ये इसलिए भी और दिलचस्प हो जाता है क्योंकि हाल एमिन सेंसर टावर की एक रिपोर्ट में यह सामने आया था कि पिछली तिमाही में टिकटॉक (TikTok) दुनिया में दूसरा सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऐप बन गया, जबकि पहला सठन इंस्टाग्राम (Instagram) के नाम रहा था।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.