Now Reading
भारत सरकार ने बैन किए Garena Free Fire व AppLock समेत 54 चाइनीज मोबाइल ऐप्स

भारत सरकार ने बैन किए Garena Free Fire व AppLock समेत 54 चाइनीज मोबाइल ऐप्स

online-gaming-firms-get-71-gst-notices-worth-rs-1-12-lakh-cr-in-india

India Bans 54 More Chinese Apps: साल 2020 के बाद से ही भारत के बाज़ार में चीन की कंपनियों के मोबाइल ऐप्स के बीच संकट के बादल मंडरा रहें हैं। इस दौरान भारत और चीन के बीच बढ़ते सीमा तनाव के चलते सरकार ने कई कारणों का हवाला देते हुए तमाम लोकप्रिय चीनी ऐप्स को देश में बैन कर दिया था। और साल 2022 में भी ये सिलसिला जारी है।

जी हाँ! एक नए आदेश के तहत भारत सरकार ने अब 54 और चाइनीज ऐप्स को बैन कर दिया है, जिनमें Garena Free Fire और AppLock जैसे तमाम लोकप्रिय ऐप्स शामिल हैं।

ऐसी तमाम ख़बरें सबसे पहले पाने के लिए जुड़ें हमारे टेलीग्राम चैनल से!: (टेलीग्राम चैनल लिंक)

पिछली बार की तरह ही इस बार भी इन 54 चाइनीज ऐप्स को सुरक्षा से जुड़े मुद्दों का हवाला देते हुए बैन किया गया है।

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के आदेश में आईटी अधिनियम, 2000 की धारा 69A के तहत ये निर्णय लिया गया है।

Google ने भी Play Store पर इसका संज्ञान लेते हुए, संबंधित ऐप डेवलपर्स को सूचित कर दिया है और भारत में Play Store पर उपलब्ध इन तमाम ऐप्स को अस्थायी रूप से ब्लॉक कर दिया गया है।

garena-free-fire-becomes-the-most-downloaded-game-globally
Credit: Garena Free Fire

याद दिला दें जून 2020 के बाद से अब तक भारत सरकार द्वारा भारत की संप्रभुता और अखंडता, देश की रक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था को ख़तरा पहुंचा सकने वाली गतिविधियों में शामिल होने के कारणों के चलते 267 चीनी ऐप्स पर बैन लगाया जा चुका है।

पिछले साल बैन किया गए ऐप्स में तमाम दिग्गज़ नाम जैसे TikTok, PUBG, Weibo, WeChat और AliExpress आदि शामिल थे।

इस बार नई बैन ऐप्स की लिस्ट में सबसे लोकप्रिय नाम है Garena के Free Fire ऐप का, जिसका भारत में PUBG के बैन के बाद एक चर्चित विकल्प के तौर पर देखा जा रहा था।

बता दें Garena सिंगापुर स्थित Sea Limited नामक कंपनी की गेमिंग शाखा है, जो ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Shopee पर भी मलिक़ाना हक रखती है, लेकिन दिक्कत ये है कि यह कंपनी चीनी टेक दिग्गज Tencent द्वारा समर्थित है।

वैसे स्पष्ट कर दें कि भारत सरकार ने Free Fire के केवल मानक संस्करण, Free Fire: Illuminate पर बैन या प्रतिबंध लगाया है, वहीं Free Fire Max फ़िलहाल अभी भी Google Play India पर उपलब्ध है। पर Apple ने ऐप स्टोर से इन दोनों संस्करणों को ही हटा दिया है। पर उम्मीद ये की जा रही है, कि जल्द ही Google भी दोनों संस्करण हटा सकता है।

See Also
google-to-delete-incognito-mode-search-data

ये कंपनी के लिए कितना बड़ा झटका है, इसका आंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि TechCrunch के मुताबिक़, Free Fire के क़रीब 7 करोड़ एक्टिव मासिक यूज़र्स में से क़रीब 4 करोड़ सिर्फ़ भारत से ही आते हैं।

एक बार फिर बैन से NetEase प्रभावित दिखी, जो Tencent के बाद चीन की दूसरी सबसे बड़ी गेमिंग कंपनी है। इसके कई गेम्स को बैन कर दिया गया है, जिनमें Onmyoji Arena, Onmyoji Chess, Astracraft, UU Game Booster, Extraordinary Ones, Badlanders, Twilight Pioneers और Stick Fight: The Game Mobile जैसे नाम शामिल हैं।

ऐसे आरोप लगाए जाते रहें हैं कि ये ऐप्स यूज़र्स के डिवाइस पर कई तरीक़े की महत्वपूर्ण अनुमतियां प्राप्त करके संवेदनशील डेटा कलेक्ट करते हैं और इन तामम डेटा को अन्य देशों में स्थित सर्वरों को भेजा जाता है।

India Bans 54 More Chinese Apps – here’s the full list;

इस बीच आइए एक नज़र डालते हैं आज बैन किए गए तमाम ऐप्स की पूरी लिस्ट पर;

  1. Beauty Camera: Sweet Selfie HD
  2. Beauty Camera – Selfie Camera
  3. Equalizer — Bass Booster & Volume EQ & Virtualizer
  4. Music Player- Music,Mp3 Player
  5. Equalizer & Bass Booster – Music Volume EQ
  6. Music Plus – MP3 Player
  7. Equalizer Pro – Volume Booster & Bass Booster
  8. Video Player Media All Format
  9. Music Player – Equalizer & MP3
  10. Volume Booster – Loud Speaker & Sound Booster
  11. Music Player – MP3 Player
  12. CamCard for SalesForce Ent
  13. Isoland 2: Ashes of Time Lite
  14. Rise of Kingdoms: Lost Crusade
  15. APUS Security HD (Pad Version)
  16. Parallel Space Lite 32 Support
  17. Viva Video Editor – Snack Video Maker with Music
  18. Nice video baidu
  19. Tencent Xriver
  20. Onmyoji Chess
  21. Onmyoji Arena
  22. AppLock
  23. Dual Space Lite – Multiple Accounts & Clone App
  24. Dual Space Pro – Multiple Accounts & App Cloner
  25. DualSpace Lite – 32Bit Support
  26. Dual Space – 32Bit Support
  27. Dual Space – 64Bit Support
  28. Dual Space Pro – 32Bit Support
  29. Conquer Online – MMORPG Game
  30. Conquer Online Il
  31. Live Weather & Radar – Alerts
  32. Notes- Color Notepad, Notebook
  33. MP3 Cutter – Ringtone Maker & Audio Cutter
  34. Voice Recorder & Voice Changer
  35. Barcode Scanner – QR Code Scan
  36. Lica Cam – selfie camera app
  37. EVE Echoes
  38. Astracraft
  39. U Game Booster-network solution for high ping
  40. Extraordinary Ones
  41. Badlanders
  42. Stick Fight: The Game Mobile
  43. Twilight Pioneers
  44. Cute: Match With The World
  45. SmallWorld-Enjoy groupchat and video chat
  46. CuteU Pro
  47. FancyU – Video Chat & Meetup
  48. RealU: Go Live, Make Friends
  49. MoonChat: Enjoy Video Chats
  50. RealU Lite -video to live!
  51. Wink: Connect Now
  52. FunChat Meet People Around You
  53. FancyU pro – Instant Meetup through Video
  54. Garena Free Fire- Illuminate

 

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.