Now Reading
COVID-19 वैक्सीन से जुड़ी अफ़वाहों और ग़लत जानकारियों पर लगाम लगाएगा Google India

COVID-19 वैक्सीन से जुड़ी अफ़वाहों और ग़लत जानकारियों पर लगाम लगाएगा Google India

google-india-curb-covid-19-vaccine-misinformation

आपको याद हो तो बीते दिसंबर में Google ने आधिकारिक कोविड-19 वैक्सीन (COVID-19 Vaccine) की लिस्ट सर्च रिज़ल्ट में दिखाने का ऐलान किया था, जिसकी शुरुआत ब्रिटेन से की गई थी। और अब Google India ने भी भारत में कोविड-19 वैक्सीन को लेकर फैल रही ग़लत जानकारियों पर लगाम कसने का मन बनाया है।

इस टेक दिग्गज़ कंपनी ने भारत के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के साथ मिलकर विज्ञान आधारित वैक्सीन संबंधी जानकारियों को फैलाने का प्रयास शुरू किया है।

इस बात की जानकारी ख़ुद Google ने अपने एक ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से दी है, जिसने इसने कहा;

“हम MoHFW की रैपिड रिस्क रिस्पांस टीम के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, जो तमाम क्षेत्र और भाषाओं में सोशल मीडिया के ज़रिए फैल रही कोविड-19 वैक्सीन को लेकर ग़लत जानकारियों पर नज़र रखती है, और वैक्सीन व महामारी को लेकर विज्ञान आधारित जानकारियों से इसका मुकाबला कर रही है।”

इस कड़ी में सही और आधिकारिक जानकारियाँ लोगों तक पहुँचाने के लिए Google ने Google Search में एक नॉलेज पैनल शुरू किया है, जिसमें वह दो कोविड-19 वैक्सीन, उनके प्रभावश, सुरक्षा, वितरण, साइड इफेक्ट, और टीकाकरण के पहले चरण के बाद मीन जानकरियाँ प्रदान करता नज़र आएगा।

दिलचस्प ये है कि यह अंग्रेजी के साथ ही साथ आठ अन्य भारतीय भाषाओं में ये जानकारियाँ उपलब्ध करवाएगा, जिसमें तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, मराठी, गुजराती, बंगाली और हिंदी भाषाएँ शामिल है।

google-india-curb-covid-19-vaccine-misinformation-search-maps-assistant

इसके साथ ही Google India ने मोबाइल व्यूअर्स के लिए MoHFW की वेबसाइट को भी ऑप्टिमायज़ करने में मदद की है।

See Also
cci-declines-interim-relief-to-indian-apps-in-google-billing-case

Google के अनुसार इसने वेबसाइट के पेज लोडिंग टाइम को बेहतर बनाने में मदद की है और उसके टीकाकरण संबंधी पेजों को 8 भारतीय भाषाओं में ट्रांसलेट करने में मदद की है।

COVID-19 Vaccine Misinformation से लड़ने में Search, Maps और Assistance की भी मदद लेगा Google India

इतना ही नहीं बल्कि Google India अब YouTube पर होम पेज पर एक बैनर के साथ ही कोविड-19 संबंधित प्रश्नों के लिए के लिए भी एक इंफ़ोर्मेशन पैनल भी प्रदान कर रहा है।

इसके साथ ही कंपनी Google Search, Maps और Google Assistance की मदद से COVID-19 वैक्सीनेशन सेंटरों के बारे में भी सटीक जानकारी प्रदर्शित करने के लिए MoHFW और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के साथ काम कर रही है। और आने वाले हफ़्तों में कंपनी इसे रोल आउट करेगी।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.