Now Reading
Xiaomi द्वारा हाल ही में पेश किए गए Mi 11 में Mi 10 से अलग, देखने को मिलेंगे ये बदलाव

Xiaomi द्वारा हाल ही में पेश किए गए Mi 11 में Mi 10 से अलग, देखने को मिलेंगे ये बदलाव

Xiaomi ने चीन में अपना नया स्मार्टफ़ोन Mi 11 पेश कर दिया है, जिसकी क़ीमत वहाँ RMB 3,999 (लगभग ₹44,980) तय की गई है।

लेकिन ये और भी दिलचस्प इसलिए माना जा रहा है क्योंकि कंपनी ने इसको अपने Mi 10 सीरीज के लॉंच के ठीक आठ महीने बाद पेश किया है। और शायद यही वजह है कि लोगों के बीच ये सवाल उठने लगा है कि Mi 10 सीरीज़ और नई Mi 11 सीरीज़ में कौन सी बेहतर हैं?

तो इसी सवाल के जवाब के लिए आइए देखते हैं दोनों से जुड़ी ख़ासियतें;

डिस्प्ले

सबसे पहले बात करते हैं डिस्प्ले कि तो Mi 11 में आपको 6.81-इंच AMOLED 120Hz WQHD + डिस्प्ले मिलता है, जो गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन के साथ आता है।

वहीं Mi 10 में आपको 6.67-इंच AMOLED FHD + 90Hz FHD डिस्प्ले दिया जाता है जो गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है।

कैमरा 

वहीं अगर ​​कैमरे की बात करें तो Mi 11 में 108MP वाइड-एंगल लेंस, 13MP अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस, 5MP टेली-मैक्रो रियर कैमरा सेटअप है।

वहीं Mi 10 में 108MP मेन लेंस, 13MP अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस, 2MP डेप्थ सेंसर और 2MP मैक्रो रियर सेंसर सेटअप दिया जाता है।

अब फ्रंट कैमरे की बात की जाए Mi 11 और Mi 10 दोनों ही 20MP सेल्फी कैमरा के साथ आते हैं।

प्रॉसेसर 

See Also
earth-receives-first-laser-message-from-16-million-km

लेकिन Mi 11 को अलग बनाने वाली सबसे अनोखी बात है इसका Qualcomm Snapdragon 888 चिपसेट के साथ आना, जिसके साथ ही आपको 12GB RAM व 256GB की स्टोरेज भी दी जाती है।

वहीं Mi 10 में आपको Qualcomm Snapdragon 865 5G प्रॉसेसर देखने को मिलेगा और इसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज प्रदान की जाती है।

बैटरी

वहीं बैटरी के मोर्चे पर Mi 11 आपको 4,600mAh की बैटरी, 55W वायर्ड फास्ट चार्जिंग व 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग क्षमता से लैस नज़र आएगा।

वहीं Mi 10 में 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 30W वायरलेस फास्ट चार्जिंग क्षमता वाली 4,780mAh की बड़ी बैटरी दी जाती है है।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.