Now Reading
नवंबर में हुए देश में कुल UPI लेनदेन में क़रीब 82% Google Pay और PhonePe से हुए

नवंबर में हुए देश में कुल UPI लेनदेन में क़रीब 82% Google Pay और PhonePe से हुए

देश में UPI लेनदेन के संबंध में कुछ और दिलचस्प आँकड़े सामने आएँ हैं। दरसल ET में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक़ Google Pay ने नवंबर में सबसे अधिक UPI लेनदेन दर्ज किए।

जी हाँ! दरसल नवंबर में Google Pay से ही क़रीब ₹1.61 लाख करोड़ के 960 मिलियन लेनदेन किए गए, जो कुल हुए लेनदेन का 43% रहा। वहीं Walmart के मालिकाना वाले PhonePe ने ₹1.75 लाख करोड़ के 868 मिलियन लेनदेन दर्ज किए।

लेकिन सबसे दिलचस्प बात यह है कि बीते महीने हुए देश भर में कुल UPI लेनदेन में से क़रीब 82% इन दोनों प्लेटफ़ॉर्मो से हुए। इस बीच इनके प्रतिद्वंद्वियों में प्रमुख Paytm और Amazon Pay ने क्रमशः 260 मिलियन और 37 मिलियन लेनदेन दर्ज किए। आपको बता दें ये आँकड़े अधिकारिक रूप से NPCI ने जारी किए हैं।

वहीं बात Facebook के WhatsApp Pay की जाए तो इसने हाल ही में पूरे तरीक़े से लॉन्च की मंजूरी मिलने के बाद केवल ₹13 करोड़ के 0.31 मिलियन लेनदेन दर्ज किए हैं। ज़ाहिर है ये आँकड़ा आपको कम लग सकता है, लेकिन आपको बता दें अभी भी WhatsApp Pay ने देश में उतनी आक्रामकता से अपनी सुविधाओं को फैलाना शुरू नहीं किया है। लेकिन ज़ाहिर है कुछ शर्तों के हटने के बाद ये आँकड़ा बढ़ सकता है।

आपको बता दें देश में नवंबर महीने में UPI पर कुल ₹3.91 लाख करोड़ के क़रीब 2.2 बिलियन लेनदेन दर्ज किए गए।

वहीं वॉल्यूम की बात करें तो इन लेनदेन का 60% पीयर-टू-पीयर (P2P) से था वहीं बाक़ी लेनदेन वेरिफ़ाइड व्यापारियों को किए गए जिसको आप पीयर-टू-मर्चेंट (P2M) भी कह सकते हैं।

See Also
paytm_mini_app_store-vaccine-finder-tool

इस बीच याद दिला दें NPCI के नए दिशानिर्देशों के अनुसार, PhonePe और Google Pay दोनों को 2021 के अंत तक अपने मार्केट शेयर को 30% से कम करना होगा। साथ ही अन्य नई कंपनियों के लिए भी ये नियम जनवरी से लागू होंगें।

NPCI का BHIM ऐप इस महीने में ₹7,427 करोड़ के 23 मिलियन लेनदेन दर्ज कर पाँचवे स्थान पर रहा। वहीं बैंक के स्वामित्व वाले ऐप जैसे Yes Bank, ICICI Bank, Axis Bank और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) व Airtel Payment Bank के साथ 10 सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले UPI ऐप में शामिल रहे।

इसके बाद इस क्षेत्र के अन्य मुख्य ऐप्स में Cred, Mobikwik और Samsung Pay रहे। वहीं Jio Payments Bank ने क़रीब ₹20.3 करोड़ के सिर्फ 0.42 मिलियन लेनदेन ही दर्ज किए।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.