Now Reading
OnePlus 8, 8 Pro अब Amazon India पर हुए प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध

OnePlus 8, 8 Pro अब Amazon India पर हुए प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध

भारत की लोकप्रिय प्रीमियम श्रेणी ब्रांड बन चुके OnePlus ने पिछले हफ्ते ही देश में OnePlus 8 और 8 Pro की कीमतों का अधिकारिक रूप से ऐलान किया था। लेकिन तब कंपनी ने यह नहीं बताया था कि यह फ़ोन देश में बिक्री के लिहाज़ से कब तक उपलब्ध होंगें।

पर अब इससे जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है, दरसल OnePlus 8 सीरीज अब Amazon India पर प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हो गयी है।

जी हाँ! OnePlus ने आज से 12:00AM से प्री-बुकिंग स्वीकार करना शुरू कर दिया है। और भारत में OnePlus 8 या 8 Pro को प्री-ऑर्डर करना बेहद आसान भी है। आपको सिर्फ इस लिंक पर जाकर ‘Pre-Book Now’ का बटन दबाना है। जिसके बाद आपको 1000 रूपये का eGift Card खरीदने के लिए कहा जाएगा।

पेमेंट के बाद यह eGift Card आपको मेल द्वारा भेजा जाएगा और बाद में आप इसका इस्तेमाल कर Oneplus फ़ोन खरीदने के बाद Amazon Pay पर 30 दिनों के भीतर 1,000 रूपये का कैशबैक हासिल कर सकतें हैं।

दिलचस्प यह है कि OnePlus Gift Card की प्री-बुकिंग 29 अप्रैल से 10 मई तक चलेगी। आपको इन तारीखों के बीच ही OnePlus Gift Card खरीदने होंगें अगर आप 11 मई से 30 जून तक शुरू होने वाले ऑर्डर में OnePlus 8 or 8 Pro हासिल करना चाहतें हैं।

इस बीच आइये आपको इन फ़ोनों की विशेषताओं के बारें में भी जानकारी दे दें। आपको याद ही होगा कि OnePlus 8 सीरीज़ को इस महीने की शुरुआत में ही दुनिया भर में लॉन्च किया गया था।

डिस्प्ले की बात करें तो OnePlus 8 में 6.55 इंच का फुल-एचडी+AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। OnePlus 8 Pro का डिस्प्ले 6.78-इंच QHD+AMOLED स्क्रीन का है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है।

लेकिन इन दोनों ही फ़ोनों में Qualcomm की Snapdragon 865 चिपसेट दी गयी है। साथ ही 5G कनेक्टिविटी के लिए Snapdragon X55 मॉडेम भी दिया गया है। इन दोनों फ़ोनों में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज विकल्प उपलब्ध हैं, लेकिन भारत में कंपनी ने OnePlus 8 के लिए विशेष 6GB + 128GB वैरिएंट  लॉन्च किया।

See Also
Nothing Ear - Ear (a) Price-Features and Review

वहीँ कैमरे की बात करें तो OnePlus 8 कि तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ 48MP (f/1.75) Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर के साथ, 16MP (f/2.2) अल्ट्रा-वाइड लेंस, और 2MP मैक्रो लेंस शामिल हैं।

वहीँ OnePlus 8 Pro में क्वैड-कैमरा सेटअप, 48MP (f/1.78) Sony IMX689 प्राइमरी सेंसर, 48MP (f/2.2) Sony IMX586 अल्ट्रा-वाइड लेंस,, 8MP (f/2.4) टेलीफ़ोटो लेंस और 5MP कलर फ़िल्टर लेंस  शामिल हैं।

वहीँ बैटरी की के मामले में OnePlus 8 असल में 4,300mAh बैटरी और Oneplus 8 Pro 4,500mAh की बैटरी से लैस है। इसके साथ ही यह दोनों फ़ोन Warp Charge 30T फ़ास्ट-चार्जिंग का समर्थन करते हैं।

कीमत के नजरिये से OnePlus 8 की कीमत जहाँ 53,000 रूपये से शुरू होगी, वहीँ OnePlus 8 Pro की कीमत 68,700 रूपये से शुरू होगी।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.