Now Reading
चांद में व्यक्ति भेजने के लिए तैयार भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी, जानें ISRO का प्लान!

चांद में व्यक्ति भेजने के लिए तैयार भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी, जानें ISRO का प्लान!

  • चंद्रयान-4 मिशन को भारत सरकार ने मंजूरी दी.
  • नरेंद्र मोदी सरकार ने 31 हजार करोड़ रुपये का फंड इसरो के लिए जारी किया.
ISRO

ISRO ready to send man to the moon: भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO चांद में व्यक्ति ( मानव सहित चांद में सफ़ल लैंडिंग) को भेजने की योजना में काम कर रही है। इस सम्बन्ध में इसरो के चीफ एस सोमनाथ ने कहा कि हम जब देश की आजादी की 100वीं सालगिरह मनाएंगे तो भारत का झंडा भी चांद पर लहराएगा। हमारा एक यात्री वहां जाएगा और वहीं पर तिरंगा लहराकर लौटेगा। हाल ही में चंद्रयान-4 मिशन को भारत सरकार ने मंजूरी दी थी, वहीं अब इसरो के पांचवें मून मिशन यानी लूनर पोलर एक्सप्लोरेशन मिशन (जिसे लूपेक्स भी कहा जाता है) को राष्ट्रीय अंतरिक्ष आयोग ने मंजूरी दे दी है। लूपेक्स वैसे तो एक संयुक्त मिशन है लेकिन यह इसरो के मून मिशन का ही हिस्सा है।

2040 में चांद में इंसान होगा (ISRO send man moon) लैंड

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान परिषद के चेयरमैन डॉ. एस सोमनाथ का कहना है कि भारत 2040 में चांद पर लैंडिंग करेगा। उन्होंने कहा कि हम इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम शुरू करने वाले हैं और इंसान को चांद पर लैंड कराएंगे। यही नहीं भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन भी 2035 में स्थापित करने का लक्ष्य तय किया गया है। इस संबंध में इसरो चीफ एस. सोमनाथ का मानना है कि अगले 15 सालों का रोडमैप हमने (इसरो) ने तैयार कर लिया है और वह लॉन्ग टर्म विजन के साथ प्रयासों में जुटे हैं।

मोदी सरकार ने 31 हजार करोड़ रुपये का फंड जारी किया

इसरो के आगामी मिशनों में पैसे की किसी भी प्रकार की कमी न आए इसके लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने 31 हजार करोड़ रुपये का फंड इसरो के लिए जारी किया है। ऐसे में इसरो चीफ एस. सोमनाथ ने पीएम मोदी का जिक्र करते हुए कहा है कि

 “मुझे विश्वास है कि यह साल हमारे लिए बहुत शानदार रहेगा। हम अपने मिशनों पर आगे बढ़ेंगे। इसके अलावा पीएम के विजन के आधार पर आगे का भी रोडमैप तय करेंगे।”

See Also
SBI Yono Global App In Singapore and US:

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

आजादी की 100वीं वर्षगांठ पर चांद में लहराएगा तिरंगा

इसरो चीफ ने साफ़ कहा, भारत जब आजादी की 100वी वर्षगांठ मना रहा होगा, तब अंतरिक्ष में चांद पर भी भारत का तिरंगा लहरा रहा होगा। जो हमारा एक यात्री लहराएगा, वहां अंतरिक्ष में चांद पर जाएगा और वहीं पर तिरंगा लहराकर लौटेगा। हमारा यह लक्ष्य वर्ष 2040 के लिए है। बता दे, फिलहाल इसरो चंद्रयान-4 मिशन पर काम कर रहा है। जिसमें इसरो की योजना बना रहा है कि चंद्रयान मिशन कैसे सुरक्षित वापस लौटकर भी दिखाए।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.