Site icon NewsNorth

अरबपति पंकज ओसवाल लापता, बेटी वसुंधरा ओसवाल युगांडा की जेल में है बंद

Billionaire Pankaj Oswal missing news: भारतीय मूल के स्विस कारोबारी पंकज ओसवाल ( Pankaj Oswal) की बेटी वसुंधरा ओसवाल (Vasundhara Oswal) इन दिनों खूब चर्चा में है, अरबों की दौलत की मालकिन वसुंधरा युगांडा की जेल में कैद है। वही अब ख़बर आई है, उन्हें युगांडा की जेल से छुड़ाने की कोशिश करने के लिए दिन रात एक करने वाले उनके पिता मशहूर उद्योगपति पंकज ओसवाल लापता हो गए है। उक्त बात का खुलासा हाल में ही पंकज ओसवाल की छोटी बेटी रिद्धि ओसवाल ने हिंदुस्तान टाइम्स को ईमेल करके बताया है।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो रिद्धि ओसवाल ने दावा किया है कि उनके पिता अपनी बड़ी बेटी वसुंधरा के युगांडा जेल में होने की वजह स्वयं को मान रहें है। जिसके बाद उनके पिता और मां दोनों ने अपने आप को कही किसी अज्ञात स्थान में बंद कर लिया है, उनके अनुसार शायद वह स्थान लंदन में कही है। जिसकी जानकारी उन्हें भी नहीं है।

युगांडा जेल में कैद वसुंधरा ओसवाल

वसुंधरा ओसवाल को एक अक्टूबर को युगांडा में ओसवाल ग्रुप के एक्स्ट्रा-न्यूट्रल अल्कोहल (ईएनए) प्लांट से 20 हथियारबंद लोगों ने हिरासत में लिया था। ओसवाल फैमिली की ओर से सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि वसुंधरा ओसवाल को बेहद ही खराब स्थितियों में रखा गया और उसे बुनियादी सुविधा भी नहीं दी गई। हालांकि स्थानीय अधिकारियों ने युगांडा की जेल में वसुंधरा ओसवाल की कैद को एक लापता व्यक्ति के मामले से संबंधित चल रही जांच से जोड़ा है।

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें

See Also

गौरतलब हो, स्विस कारोबारी पंकज ओसवाल की बेटी वसुंधरा का जन्म 1999 में हुआ था। इनका पालन पोषण भारत के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया और स्विटजरलैंड में हुआ है। वह ओसवाल ग्रुप ग्लोबल के मालिक प्रसिद्ध ओसवाल परिवार से आती हैं। वसुंधरा ने स्विस यूनिवर्सिटी से फाइनेंस में ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। वह ओसवाल ग्रुप ग्लोबल का हिस्सा प्रो-इंडस्ट्रीज की (Billionaire Pankaj Oswal missing news)  एग्जिक्युटिव डायरेक्टर हैं।

Exit mobile version