Site icon NewsNorth

Cyclone Dana: लगभग 120KM की रफ्तार वाली हवा, भारी बारिश व तबाही का अलर्ट

Cyclone Dana Speed of about 120km: मध्य अंडमान क्षेत्र में Cyclone Dana नामक एक बड़ा तूफ़ान धीरे धीरे अपनी ताकत को बढ़ा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 23 अक्टूबर (बुधवार) तक यह तूफ़ान चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को यह जानकारी दी है। चक्रवाती तूफान ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों को प्रभावित कर सकता है। मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन ने मछुआरों को आज सोमवार (21अक्टूबर 2024) तक समुद्री तटों से लौटने की सलाह दी है।

चक्रवात ‘दाना’ के ओडिशा में आने की संभावना

ओडिशा में चक्रवात ‘दाना’ के पूर्वानुमान के बाद से चिंताएं बढ़ गई हैं। तूफान से निपटने के ओडिशा सरकार ने सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि वह अगला निर्देश मिलने तक अपनी ड्यूटी जारी रखें। यह कदम व्यवस्था कुदरती कहर के दौरान आवश्यक राहत कार्यों के मद्देनजर लिया गया है। राज्य सरकार स्थिति से निपटने और तूफान के प्रभाव को कम करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। ओडिशा सरकार ने दावा किया है कि राज्य के पास सबसे अच्छी आपदा प्रबंधन नीति है। सभी एजेंसियां किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

ओडिशा में 24 और 25 अक्टूबर को भारी वर्षा

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना ‘कम दबाव का क्षेत्र’ 23 अक्टूबर (बुधवार) तक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। जो कि 24 अक्टूबर को ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट से टकराने की संभावना है। जिससे ओडिशा में 24 और 25 अक्टूबर को भारी वर्षा होगी। जब चक्रवात तट से टकराएगा तो समुद्र में हवा की गति 100 से 120 किमी प्रति घंटे होने का अनुमान हैं।

मछुआरों को बंगाल की खाड़ी में न जानें की हिदायत

आईएमडी के महानिदेशक ने मछुआरों हिदायत देते हुए कहा है कि वह बंगाल की खाड़ी में न जाएं। क्योंकि 23 अक्टूबर तक बंगाल की मध्य खाड़ी में और 25 अक्टूबर तक बंगाल की उत्तरी खाड़ी में जाने की अनुमति नहीं होगी। वही जो मछुआरे पूर्व में समुद्र में मौजूद है, उनके लिए निर्देश जारी किया गया है कि वह सब में 21 तारीख तक तट में लौट आएं।

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

See Also

गौरतलब हो, चक्रवात के चलते देश के अन्य कई राज्यों में बारिश होने की संभावना भी जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग ने दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 24 और 25 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है, मौसम विभाग की मानें तो अगले (Cyclone Dana Speed of about 120km) 3 दिन तक मध्य प्रदेश में मौसम खराब रहेगा।

 

Exit mobile version