Now Reading
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर हो रही धोखाधड़ी, गृह मंत्रालय का अलर्ट

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर हो रही धोखाधड़ी, गृह मंत्रालय का अलर्ट

  • कंबोडिया में साइबर स्कैम रैकेट का शिकार हुए 67 भारतीय.
  • कंबोडिया जैसे देश में फ्रॉड के शिकार भारतीय नागरिकों के मदद के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी.

Government cautions against false promises of providing jobs abroad: विदेश में अच्छी सैलेरी और अन्य लुभावने वादों के चलते बिना किसी वैध माध्यम से सिर्फ़ सोशल मीडिया या अन्य किसी तरीके से प्राप्त जानकारी के आधार में नौकरी करने के लिए देश छोड़कर जानें वाले लोगों के लिए गृहमंत्रालय ने अलर्ट जारी किया है। गृहमंत्रालय की ओर से जारी अलर्ट में कहा गया है कि, वे संदिग्ध एजेंट और सोशल मीडिया विज्ञापनों के माध्यम से कंबोडिया और अन्य दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में नौकरी के अवसर लेने में अत्यधिक सावधानी बरतें।

67 भारतीयों का कंबोडिया स्थित भारतीय दूतावास ने बचाया

विदेश में अच्छी सैलेरी और एक अच्छी लाइफ स्टाइल की चाह रखने वाले सैकड़ों भारतीय युवाओं के साथ कंबोडिया में कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें गैरकानूनी कामों में ढकेल दिया गया लेकिन समय रहते उनकी जानकारी कंबोडिया के नोम पेन्ह स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों को लग गई, जिसके बाद स्थानीय पुलिस और कंबोडिया स्थित भारतीय के अधिकारियों ने उन्हे बचाया।

भारतीय दूतावास को जानकारी मिली थी कि कुछ भारतीय युवा नौकरी और अच्छी सैलरी के नाम पर धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं। इस पर 22 सितंबर को कंबोडियाई पुलिस ने पोइपेट से 67 ऐसे भारतीय नागरिकों को बचाया है। दूतावास कंबोडियाई पुलिस की मदद से इन भारतीय नागरिकों को अलग-अलग बैच में भारत वापस भेज रहा है।

धोखाधड़ी का शिकार लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

भारत सरकार की ओर से जारी चेतवानी  में कहा गया है कि संदिग्ध एजेंटों और सोशल मीडिया विज्ञापनों के जरिए कंबोडिया व अन्य दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में नौकरी की तलाश करते समय अत्यधिक सावधानी बरतें। इसके साथ ही यदि कोई भारतीय नागरिक ऐसी परेशानी में पूर्व में ही फंसा हुआ है और वह वापिस अपने देश आना चाहता है तो वह दिए गए नंबर पर संपर्क करें…

नंबर +85592881676

ईमेल: cons.phnompenh@mea.gov.in, visa.phnompenh@mea.gov.in

See Also
share-market-comeback-sensex-rises-1000-after-election-result

कंबोडियाई हॉटलाइन नंबर +85592686969

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

गौरतलब हो, जनवरी 2022 से अब तक नोम पेन्ह में भारतीय दूतावास ने 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों के प्रत्यावर्तन की सुविधा प्रदान की है, इसमें 2024 के पहले नौ महीनों में लगभग 770 शामिल हैं। कंबोडिया में नौकरी की चाह रखने वाले अधिकतर लोग साइबर अपराधियों के (Government cautions against false promises of providing jobs abroad)  चुंगल में फंस जाते हैं।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.