Now Reading
एशिया में भारत बना तीसरी सबसे बड़ी शक्ति, पावर इंडेक्स में जापान हुआ पीछे

एशिया में भारत बना तीसरी सबसे बड़ी शक्ति, पावर इंडेक्स में जापान हुआ पीछे

  • एशिया पावर इंडेक्स की रैंकिंग में भारत अमेरिका और चीन के बाद तीसरे नंबर पर.
  • एशिया पावर इंडेक्स की रैंकिंग में भारत ने रूस और जापान को पीछे छोड़ा.
new-personal-data-protection-bill-is-almost-ready

Japan lags behind India in power index: एक देश के तौर में भारत ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। Ministry of Information & Broadcasting की एक सूचना के अनुसार, भारत ने एशिया पावर इंडेक्स में जापान को पीछे छोडते हुए एशिया रीजन में तीसरा सबसे शक्तिशाली देश बनने का तमगा हासिल किया हैं। यह उपलब्धि भारत के सक्रिय विकास, युवा आबादी और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के दम पर हासिल हुई है, जिसने इस क्षेत्र में एक अग्रणी शक्ति के रूप में इसकी स्थिति को मजबूत किया है।

भारत की रक्षा बिक्री में अच्छा सुधार

भारत के एशिया में तीसरे शक्तिशाली देश के रूप में उभरने के पीछे वर्तमान समय में भारत के आर्थिक विकास, भविष्य में भारत की संभावना के साथ- साथ कूटनीतिक प्रभाव को इसे एक देश के तौर में उदय होने की वजह बताई गई हैं। इसके साथ भारत की बड़ी आबादी और आर्थिक क्षमताएं इसके लिए पर्याप्त संभावनाएं पैदा कर रही हैं। इस दौर में सांस्कृतिक प्रभाव में भारत का स्कोर भी तुलनात्मक रूप से मजबूत रहा है, जिसे इसके वैश्विक प्रवासी और सांस्कृतिक निर्यात से समर्थन मिल रहा है।

सूचना में कहा गया है कि भारत की आर्थिक पहुंच, भले ही सीमित है, लेकिन इसमें विशेष रूप से रक्षा बिक्री में अच्छा सुधार देखा गया है।

एशिया पावर इंडेक्स 2024 सूची में भारत शीर्ष 3 में

लोवी इंस्टीट्यूट द्वारा 2018 में लॉन्च किया गया एशिया पावर इंडेक्स, एशिया-प्रशांत क्षेत्र में पावर की स्थिति का एक वार्षिक माप है। यह एशिया-प्रशांत क्षेत्र के 27 देशों का मूल्यांकन करता है, 2024 का संस्करण इस क्षेत्र में पावर डिस्ट्रीब्यूशन का अब तक का सबसे व्यापक मूल्यांकन प्रस्तुत करता है। तिमोर-लेस्ते को इसमें पहली बार शामिल किया गया है, जिससे दक्षिण-पूर्व एशिया में इसके बढ़ते महत्व का पता चलता है।

See Also
amazon-and-flipkart-violated-competition-laws-in-india

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

भारत के हिसाब से यह रैंकिंग एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो यह दर्शाती है कि आने वाले समय में भारत की वैश्विक (Japan lags behind India in power index) भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो सकती है, इसका असर न केवल एशिया, बल्कि पूरी दुनिया की भू-राजनीतिक स्थिति पर पड़ेगा।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.