Now Reading
‘चंद्रयान-4’ और ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ को मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें मायनें!

‘चंद्रयान-4’ और ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ को मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें मायनें!

  • मोदी कैबिनेट ने इसरो के नए मिशन चंद्रयान 4 को मंजूरी दी.
  • कैबिनेट बैठक में One Nation One Election पर रामनाथ कोविंद रिपोर्ट को भी मंजूरी.

Modi Cabinet approves Chandrayaan-4 and One Nation One Election: नरेंद्र मोदी 3.0 सरकार की बुधवार (18 सितम्बर 2024) को हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। इसमें जो मुख्यत दो प्रस्तावों की चर्चा लंबे समय से चल रही थी, उसे भी आज कैबिनेट बैठक में मंजूरी मिल गई है। मोदी 3.0 कैबिनेट ने वन नेशन-वन इलेक्शन’ और चंद्रयान 4 मिशन को मंजूरी दे दिया गया है। अब इस प्रस्ताव को लोकसभा में पेश किया जायेगा।

चंद्रयान 4 मिशन को नरेंद्र मोदी 3.0 में मंजूरी

अंतरिक्ष में भारत के कदम लगातार बढ़ रहे हैं। इसी को विस्तार देते हुए मोदी कैबिनेट ने बुधवार को इसरो के नए मिशन चंद्रयान 4 को मंजूरी दे दी है। मिशन चंद्रयान 4 का उद्देश्य भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर उतारने और उन्हें सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लाने के लिए आवश्यक तकनीकों को विकसित करना है। इसके लिए डॉकिंग/अनडॉकिंग, लैंडिंग, पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी और चंद्र नमूना संग्रह और विश्लेषण को पूरा करने के लिए आवश्यक प्रमुख तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा।

One Nation One Election को मंजूरी

वही दुसरी ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वांक्षी योजना एक देश एक चुनाव को भी मोदी 3.0 कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की रिपोर्ट को आज कैबिनेट ने मंजूरी दे दी जिसके बाद इसे अब आगे के लिए बढ़ाया जाएगा।

वन नेशन वन इलेक्शन यानी एक देश एक चुनाव को मोदी कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि हाई लेवल कमेटी की सिफारिशों को मंजूर कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि 1951 से 1967 तक देश में एक साथ ही चुनाव होते थे। हम अगले महीनों में इसपर आम सहमति बनाने की कोशिश करेंगे। हालांकि आपकों बता दे, मोदी कैबिनेट ने भले ही इसे मंजूरी दे दी हो लेकिन इसे अन्य राजनीतिक पार्टियों से समर्थन प्राप्त करना एक चुनौती पूर्ण कार्य होगा।

See Also
Cab driver launches his own app"Nano Travels"

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की समिति ने वन नेशन वन इलेक्शन मुद्दे को लेकर 62 राजनीतिक पार्टियों से संपर्क किया था, इनमें से 32 ने एक देश, एक चुनाव का समर्थन किया था, जबकि, 15 पार्टियां इसके विरोध में थीं। 15 ऐसी पार्टियां थीं, जिन्होंने (Modi Cabinet approves Chandrayaan-4 and One Nation One Election)  कोई जवाब नहीं दिया था।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.