Now Reading
भारत बना दूसरा सबसे बड़ा 5G स्मार्टफोन बाजार, अमेरिका को पीछे छोड़ा

भारत बना दूसरा सबसे बड़ा 5G स्मार्टफोन बाजार, अमेरिका को पीछे छोड़ा

  • भारत में 5G मार्केट तेजी से बढ़ रही है, फिलहाल अभी चीन शीर्ष स्थान पर है
  • Apple के बाद 5G हैंडसेट शिपमेंट्स में Samsung दूसरा सबसे बड़ा नाम
india-becomes-worlds-second-largest-5g-mobile-market-beats-us

India 5G Mobile Market: भारत ने 5G मोबाइल बाजार में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा 5G स्मार्टफोन बाजार बन गया है। इसका खुलासा काउंटरपॉइंट रिसर्च द्वारा जारी की गई एक नई रिपोर्ट में हुआ है। आपको बता दें, आँकड़ों के अनुसार, भारत में 5G मार्केट तेजी से बढ़ रही है और फिलहाल अभी सिर्फ़ चीन ही देश से आगे है।

रिपोर्ट की माने तो 5G हैंडसेट्स की वैश्विक शिपमेंट्स में 2024 की पहली छमाही में साल-दर-साल 20% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस दौरान, Apple ने 5G हैंडसेट मार्केट में सबसे बड़ा खिलाड़ी बनकर उभरा, जिसमें उसने 25% से अधिक वैश्विक बाजार हिस्सेदारी हासिल की। Apple के iPhone 15 और iPhone 14 सीरीज़ की लोकप्रियता ने इसके शिपमेंट्स को काफी बढ़ावा दिया।

क्या कहते हैं आँकड़े?

भारत की इस बड़ी छलांग का प्रमुख कारण बजट-फ्रेंडली 5G हैंडसेट्स की बिक्री में बढ़ोतरी है। Xiaomi, Vivo, और Samsung जैसी प्रमुख ब्रांड्स ने इस ओर अहम भूमिका निभाई है। काउंटरपॉइंट रिसर्च के सीनियर एनालिस्ट प्राचीर सिंह के अनुसार, भारत का 5G बाजार में उभरना काफी हद तक बजट सेगमेंट में इन ब्रांड्स के मजबूत प्रदर्शन के कारण हुआ है, जो तेजी से बढ़ रहा है।

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

वैश्विक स्तर पर Samsung ने 5G हैंडसेट शिपमेंट्स में दूसरा सबसे बड़ा हिस्सा हासिल किया है, जिसमें उसका योगदान 21% से अधिक रहा। Samsung की Galaxy A और S24 सीरीज ने इसकी शिपमेंट्स को समर्थन दिया। इसके साथ ही, 2024 की पहली छमाही में टॉप 10 5G मॉडल्स की सूची में Apple और Samsung दोनों ने पांच-पांच स्थानों पर कब्जा किया। Apple ने इस सूची में शीर्ष चार स्थानों पर बना दिखा।

See Also
mumbai-weather-red-alert-due-to-heavy-rain

India 5G Mobile Market

5G की बढ़ती मांग सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। दुनिया भर के उभरते बाजारों में भी 5G डिवाइसेज़ के लिए ग्राहकों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। एशिया-प्रशांत क्षेत्र ने वैश्विक बाजार में 63% शुद्ध नए 5G शिपमेंट्स में योगदान दिया, जबकि वैश्विक 5G हैंडसेट शिपमेंट्स में इसका 58% हिस्सा था। इसके अलावा, यूरोप, मध्य पूर्व, और अफ्रीका में भी 5G शिपमेंट्स में भी तेज वृद्धि दर्ज की गई है।

जैसे-जैसे 5G टेक्नोलॉजी विभिन्न विकल्पों और किफ़ायती दामों में उपलब्ध होती जाएगी, इसके विस्तार की संभावना और बढ़ेगी। भारत में किफायती 5G हैंडसेट्स की उपलब्धता और ग्राहकों की बढ़ती मांग के कारण, आने वाले समय में देश को 5G बाजार में और मजबूत स्थिति पर ला सकती है।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.