Now Reading
उत्तर कोरिया: बाढ़ की वजह से किम जोंग ने 30 अधिकारियों को दी फांसी

उत्तर कोरिया: बाढ़ की वजह से किम जोंग ने 30 अधिकारियों को दी फांसी

  • उत्तर कोरिया में बाढ़ से गई हैं कई जाने.
  • मृत्युदंड की सजा वाले अधिकारियों की पहचान गुप्त रखी गई.

North Korea Kim Jong hanged 30 officials: उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग की तानाशाही रवैए से पूरी दुनिया वाकिफ हैं। किम जोंग दक्षिण कोरिया में अपनी पीढ़ी के तीसरे सर्वोच्च नेता है, जो बिना किसी विद्रोह के देश में राज्य कर रहें है, वही जब कही कोई देश में विद्रोह की संभावना पैदा होती है उसे खत्म करने में तनिक भी समय नहीं गँवाते हैं। उत्तर कोरिया के प्रशासक का देश को चलाने का यह तरीका उन्हे वर्तमान समय में एक बड़े तानाशाह के रूप में प्रस्तुत करता हैं।

बाढ़ में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ने पर अधिकारियों के ऊपर गाज

दुनिया में उत्तर कोरिया एक ऐसा देश है, जहा मीडिया के ऊपर पूरा नियंत्रण वह के शासक का है, क्या दिखाना है, क्या छुपाना है इसका निर्णय प्रशासक ही करते है। ऐसे में उत्तर कोरिया से कम ही जानकारियां सामने निकलकर आती है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उत्तर कोरिया अभी बाढ़ से जूझ रहा है।

इस बीच बाढ़ में मौतों की संख्या अधिक  बढ़ने की वजह से उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अपने 30 अधिकारियों को  फांसी पर चढ़ा दिया, क्योंकि वह बाढ़ के दौरान मौतों को रोकने में असफल रहे थे।

उत्तर कोरिया के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है, अधिकारी ने बताया कि किम जोंग ने इसे अस्वीकार्य क्षति मानते हुए सजा का ऐलान किया था। अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और कर्तव्य में लापरवाही का भी आरोप लगाया गया था। हालांकि यह बात उत्तर कोरिया के अधिकारी ने उक्त बातें अनाधिकारिक तरीके से एक कोरियन न्यूज चैनल के साथ साझा की थी।

See Also
pakistan-to-hold-general-elections-on-february-11

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

सजा पाने वाले अधिकारियों की जानकारी सार्वजनिक नही

बाढ़ में लोगों के मरने और अपने काम में लापरवाही के चलते अधिकारी स्तर के सभी लोगों को फांसी की सजा पिछले महीने के अंत में दी गई है। सजा पाने वाले सभी अधिकारियों की पहचान भी गुप्त है। हालांकि, खबर आई है कि इसमें एक 2019 से चागांग प्रांत प्रांतीय पार्टी समिति के सचिव कांग बोंग-हून भी शामिल थे, जिन्हें किम जोंग-उन ने उनके पदों से हटा दिया (North Korea Kim Jong hanged 30 officials)  था।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.