Now Reading
Telegram सीईओ Pavel Durov को हो सकती है 20 साल की जेल? Elon Musk ने ये कहा

Telegram सीईओ Pavel Durov को हो सकती है 20 साल की जेल? Elon Musk ने ये कहा

  • Telegram के CEO पावेल डुरोव की गिरफ्तारी पर मचा बवाल
  • Elon Musk से लेकर विवेक रामास्वामी ने भी दी प्रतिक्रिया
telegram-ceo-pavel-durov-could-face-20-years-in-prison-elon-musk-reacts

Telegram CEO Pavel Durov Could Face 20 Years In Prison; Elon Musk Reacts: रविवार से ही फ्रांस में Telegram के संस्थापक और सीईओ पावेल डुरोव की गिरफ्तारी सुर्खियों में है। डुरोव को पेरिस के पास ले बुरजेट हवाई अड्डे पर शनिवार को निजी जेट से अज़रबैजान से आने के तुरंत बाद हिरासत में ले लिया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें Telegram की कंटेंट मॉडरेशन नीतियों की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, डुरोव को फ्रांस में एक लंबित गिरफ्तारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया। इसके बाद रूसी सरकार ने फ्रांस को चेतावनी देते हुए कहा कि डुरोव को उनके कानूनी अधिकार मिलने चाहिए। रूसी विदेश मंत्रालय ने पेरिस को एक नोट भेजकर डुरोव से बातचीत की भी मांग की है। इस बीच अब डुरोव को ‘राजनीतिक बंदी’ तक कहा जाने लगा है।

Pavel Durov Arrest

आपको बता दें, पावेल डुरोव के पास फ्रेंच और यूएई की दोहरी नागरिकता है। असल में पावेल डुरोव ने 2013 में रूस से निकलने के बाद Telegram की स्थापना की थी। इससे पहले उन्होंने VK नामक एक सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म बनाया था, जिसे उन्होंने बाद में बेच दिया। Telegram का मुख्यालय दुबई में मुख्यालयित है। आज के समय Telegram दुनिया के सबसे प्रभावशाली मैसेजिंग ऐप्स में से एक बन चुका है।

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

इस बीच घटना को लेकर यूरोपीय अधिकारियों के प्रति एलन मस्क ने भी कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। मस्क ने इस गिरफ्तारी को फ्री स्पीच पर हमला बताया है और डुरोव के लिए न्याय की मांग की है। इतना ही नहीं बल्कि अमेरिकी उद्यमी व कुछ समय के लिए राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर देखे जा रहे विवेक रामास्वामी ने भी इस मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए कहा, “आज Telegram पर हमला हो रहा है, कल X पर होगा। इस पर मस्क ने भी सहमति जताई और कहा कि वह सही कह रहे हैं।

See Also
american-secretary-of-state-antony-blinken-arrives-israel-amid-war

बताया जा रहा है कि कथित मॉडरेशन नीतियों की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार हुए डुरोव की गतिविधियों की फ्रांस की राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा और धोखाधड़ी निरोधी विभाग द्वारा जांच की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी निगरानी एक संगठित अपराध विशेषज्ञ न्यायाधीश को सौंपी गई है।

वहीं Telegram ने अपने एक बयान में कहा कि कंपनी यूरोपीय संघ के कानूनों का पालन करती है, जिसमें डिजिटल सर्विसेज एक्ट भी शामिल है। कंपनी ने यह भी कहा कि डुरोव के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है और वह अक्सर यूरोप में यात्रा करते रहते हैं।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.