Now Reading
मेड इन इंडिया: पहली बार 1600 SUVs जापान को की गई निर्यात, जानें केंद्रीय मंत्री की प्रतिक्रिया?

मेड इन इंडिया: पहली बार 1600 SUVs जापान को की गई निर्यात, जानें केंद्रीय मंत्री की प्रतिक्रिया?

  • स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) फ्रॉन्क्स की 1,600 से भी ज्यादा यूनिट्स का एक्सपोर्ट जापान में.
  • यह उपलब्धि ब्रांड इंडिया' की बढ़ती ग्लोबल मौजूदगी की तरफ इशारा.

1600 SUVs exported to Japan: देश की प्रमुख ऑटो  कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने एक विशेष उपलब्धि हासिल की है, कंपनी की SUV फ्रॉन्क्स व्हीकल के 1600 यूनिट को जापान निर्यात किए गए हैं। यह वही भारत में निर्मित स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) वाहन है, जिसे कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने फ्रॉन्क्स की 1,600 से भी ज्यादा यूनिट्स का एक्सपोर्ट जापान को किया है। जिसका निर्माण भारत के गुजरात प्रांत में किया जा रहा हैं।

मारुति सुजुकी की स्पोर्ट्स यूटिलिटी (1600 SUVs exported to Japan) व्हीकल फ्रॉन्क्स को इसकी  अनूठी डिज़ाइन, विशेष सुविधाओं के साथ ईंधन-कुशलता इसे अन्य SUV 1600 व्हीकल से अलग और ख़ास बनाती है।

ब्रांड इंडिया’ की बढ़ती वैश्विक मौजूदगी

ऐसा पहली बार हुआ है, जब भारत में बनी SUV को जापान के मार्केट में एक्सपोर्ट किया गया है, जो ‘ब्रांड इंडिया’ की बढ़ती ग्लोबल मौजूदगी की तरफ इशारा करता है। फ्रॉन्क्स का निर्माण मारूति सुजुकी के गुजरात में स्थित एडवांस्ड प्लांट में किया जा रहा है। जापान के लिए निर्यात हुई SUV की 1600 व्हीकल यूनिट की पहली खेप गुजरात के पीपावाव बंदरगाह से रवाना कर दी गई है। भारत में मारूति सुजुकी के इस व्हीकल की कीमत ₹7,51,500 है। भारत में फ्रॉन्क्स व्हीकल के हर महीने 12560 से अधिक व्हीकल भारत में सेल हो रहे हैं।

पीयूष गोयल ने इस बात की सराहना की

भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस उपलब्धि को लेकर X में एक पोस्ट के माध्यम से इस उपलब्धि को लेकर सराहना की साथ ही इसके लिए अपनी सरकार की पीठ थपथपाना भी नही भूले उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा,

“समय बदल रहा है, भारत के लिए वाकई में गौरव का क्षण है। मारुति सुजुकी की 1,600 मेड इन इंडिया SUVs को जापान भेजा गया।”

See Also
paytm-denies-claims-on-stake-sale-to-adani-group

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

गोयल ने पिछले दशक में भारत में मैन्युफैक्चरिंग को लेकर मोदी सरकार की भूमिका के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि स्थानीय उत्पादन की गुणवत्ता को बढ़ाने का नतीजा है। उन्होंने कहा, ‘स्थानीय स्तर पर विश्व-स्तरीय प्रोडक्ट्स बनाने पर जोर की है Get App से ‘ब्रांड इंडिया’ को ग्लोबल स्तर पर पहचान मिल रही है।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.