Now Reading
Olympics 2024: भारत ने हॉकी में जीता ब्रॉन्ज, 52 साल बाद फिर रचा इतिहास

Olympics 2024: भारत ने हॉकी में जीता ब्रॉन्ज, 52 साल बाद फिर रचा इतिहास

  • हॉकी टीम ने स्पेन को 2-1 से हराकर जीता ब्रॉन्ज.
  • भारत को पेरिस ओलंपिक में चौथा मेडल.

Paris Olympics India won bronze in hockey: पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट के साथ हुए दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद जहां भारतीय खेल प्रशंसकों के बीच निराशा फैल गई थी, घटना से गुस्साए भारतीय खेल प्रशंसकों ने Paris Olympics को लेकर बहिष्कार करने तक की मांग कर दी थी। वही इस बीच भारतीय हॉकी टीम ने अब सभी निराश प्रशंसकों को अपनी निराशा को दूर करके खुश होने का मौका दिया है।

जी हां! पेरिस ओलंपिक से भारतीय खेल प्रशंसकों के लिए खुशखबरी आई है, भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में अपनी यात्रा ब्रॉन्ज मेडल के साथ खत्म की है, इसके साथ ही अब भारत के पेरिस ओलंपिक में मेडल संख्या 4 हो चुकी है। हालांकि भारत को मिले अब तक के सभी मेडल कांस्य पदक है। अब तक तीन कांस्य पदक जहां शुटिंग प्रतियोगिता से आया था तो वही चौथा पदक भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को हराते हुए 52 साल बाद फिर कारनामा दोहराते हुए जीता है।

दरअसल भारतीय हॉकी टीम ने भारतीय हॉकी टीम 52 साल बाद ओलंपिक में लगातार 2 मेडल जीते हैं, इससे पहले 1960 से 1972 तक भारत ने हॉकी में लगातार 4 मेडल जीते थे। फिर 1976 ओलंपिक में देश को कोई मेडल नही मिला था। भारत ने पिछले ओलंपिक यानी टोक्यो ओलंपिक में भी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

See Also
New debate regarding disabled quota due to statement of female IAS

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

आज रात 11:55 बजे से नीरज चोपड़ा का मैच

स्टार भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा गुरुवार को पेरिस 2024 में पुरुषों के भाला फेंक फाइनल में अपने ओलंपिक खिताब को डिफेंड करने उतरेंगे। जैवलिन थ्रो फाइनल भारतीय समयानुसार रात 11:55 बजे शुरू होगा और स्टेड डी फ्रांस में आयोजित किया जाएगा। नीरज चोपड़ा से पेरिस ओलंपिक में भी स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद भारतीय प्रशंसक लगा रहें है। टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय स्टार खिलाड़ी ने 87.58 मीटर थ्रो के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। नीरज चोपड़ा से इसी (Paris Olympics India won bronze in hockey)  प्रदर्शन की उम्मीद लगाई जा रही है।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.