Now Reading
यूपी में जल्द शुरू होगी 22,000 से अधिक पदों के लिए सरकारी भर्ती, जानें डिटेल्स

यूपी में जल्द शुरू होगी 22,000 से अधिक पदों के लिए सरकारी भर्ती, जानें डिटेल्स

  • उत्तर प्रदेश में शिक्षा विभाग में 22 हजार से अधिक पदों मे जल्द शुरू होगी भर्ती.
  • इन पदों के लिए प्रदेश के मंडल स्तर पर भर्ती अभियान शुरू किया जाएगा.
bihar-niyojit-teachers-exam-for-state-employee-status

22 thousand posts in education department in UP: उत्तरप्रदेश सरकार प्रदेश में बेरोजगार युवाओं और युवतियों के लिए निरंतर सरकारी नौकरियों में भर्तियों को निकालने का काम कर रही है, जिससे कि राज्य के विभिन्न विभाग में खाली पड़े पदों में नियुक्ति की जाए साथ ही शिक्षित बेरोजगारों के लिए रोज़गार उपलब्ध किया जा सकें।

इसी क्रम में उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग में ग्रुप डी के 22 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकालने वाला है। इसे लेकर प्रशासन पूरी तैयारियों में जुटा हुआ है। इन पदों के लिए प्रदेश के मंडल स्तर पर भर्ती अभियान शुरू किया जाएगा।

पदों की भर्ती के लिए समिति का निर्माण

यूपी माध्यमिक शिक्षा विभाग ग्रुप डी के 22230 रिक्त पदों मे भर्ती की जानी है, जिसके लिए विभाग जल्द ऊपरी अधिकारियों देखरेख में एक समिति बनाएगा। समिति का काम भर्ती को अच्छे और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न करवाया जाना है।

मिली जानकारी के मुताबिक़, ग्रुप डी के ये सभी पद राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में भरे जाएंगे। लक्ष्य है कि इस भर्ती को इस साल सितंबर तक पूरा कर लिया जाए।

सहायता प्राप्त माध्यमिक में 22152 पद और राजकीय विद्यालयों में 78 पद खाली

यूपी शिक्षा विभाग ग्रुप डी में कुल 42170 पद स्वीकृत है, इसमें राजकीय विद्यालय के 146 पद भी शामिल है। चुंकि माध्यमिक शाला के 42026 पद की भर्ती के लिए स्वीकृत पद है। जिसमे से 19864 पद पूर्व में भरे हुए है। ऐसे में शिक्षा विभाग बाकी पदों को भरने की योजना में काम कर रहा है। ऐसे में फिल्हाल सहायता प्राप्त माध्यमिक में 22152 पद और राजकीय विद्यालयों में 78 पद खाली हैं। जिन्हें भरने के लिए यह भर्ती अभियान चलाया जाएगा।

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

See Also
uppcl-consumer-app-generate-electricity-bill-at-home

गौरतलब हो, ग्रुप C के पदों के लिए भी सरकार नियामवली तैयार कर रही है, ऐसे में नियामवली तैयार होने के बाद ग्रुप सी के पदों मे भर्ती की जायेगी। वर्तमान में उत्तरप्रदेश में शिक्षा विभाग के ग्रुप सी के 41136 पद रिक्त है जो स्वीकृत (22 thousand posts in education department in UP)  पद का 50% से भी कम है।

 

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.