Now Reading
इंदौर: अनाथ आश्रम में 3 बच्चों की मौत, 12 बीमार बच्चे भर्ती, क्या है कारण?

इंदौर: अनाथ आश्रम में 3 बच्चों की मौत, 12 बीमार बच्चे भर्ती, क्या है कारण?

  • इंदौर के आनाथलय में दो दिन में तीन बच्चों की मौत.
  • इंदौर के युगपुरुष आश्रम की घटना,प्रशासन द्वारा जांच का आदेश.
Three children died in Indore ashram

Three children died in Indore ashram: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक अनाथ आश्रम में 3 बच्‍चों की दो दिन में मौत हो गई, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया है, आश्रम में हुई घटना को लेकर अब पुलिस विभाग प्रशासन और फूड सेफ्टी विभाग की ओर से जांच की जा रही है, अब तक मृतक बच्चों की मौत की वजह सामने नही आई है हालांकि दो बच्‍चों की मौत का कारण फ‍िट आना बताया जा रहा है।

इंदौर के युगपुरुष धाम आश्रम की घटना

इंदौर के मल्हारगंज स्थित युगपुरुष धाम आश्रम में 204 अनाथ बच्चें एक साथ संयुक्त रूप से साथ रहते है, सोमवार आश्रम के बच्चों की अचानक तबियत खराब होने की खबर सामने आई, जिसके बाद उन्हें चाचा नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिन बच्चों को अस्पताल में भर्ती किया गया उनकी संख्या 12 के करीब बताई जा रही है।

एक के बाद एक करीब तीन बच्चों की अचानक मौत होने के बाद इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने चाचा नेहरू अस्‍पताल पहुंचकर स्थिति और बच्चों की तबियत बिगड़ने और इस प्रकार मृत होने की जांच के आदेश दिए है।

बच्चों की तबियत को लेकर डॉक्टरों ने क्या कहा?

शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (MYH) के अधीक्षक डॉ. अशोक यादव ने बताया कि आश्रम के 12 बच्चों को उल्टी-दस्त की शिकायत के साथ हमारे अस्पताल में भर्ती किया गया। इनमें से दो बच्चों की हालत शरीर में पानी की कमी के कारण गंभीर हैं। उनकी हालत में सुधार के प्रयास जारी हैं। भर्ती किए गए सभी बच्चों की उम्र 14 वर्ष से कम है।

आश्रम की प्राचार्य का बयान

आश्रम की प्राचार्य अनीता शर्मा के अनुसार अब तक तीन बच्‍चों की मौत हो चुकी है। बच्‍चों ने सोमवार रात को खाने में दाल-चावल खाए थे। उन्होंने दावा किया कि, एक बच्‍चे को संक्रमण हुआ ज‍बकि 2 की मौत मिर्गी के कारण हुई।

See Also
uttarakhand-ucc-news-cm-dhami-tabled-in-assembly

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

हालांकि घटना को लेकर स्थानीय प्रशासन ने फूड सेफ्टी डिपाॅर्टमेंट और चिकित्सकों की टीम आश्रम में भेजी गई है। आश्रम में खाद्य सामग्री की जांच के साथ ही अन्‍य बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया जा रहा है। वही मौत की पुख्ता वजह की जानाकारी को लेकर कहा जा रहा है कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ होगी। यदि इस घटना में आश्रम प्रबंधन की ओर से कोई गलती या लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ (Three children died in Indore ashram)  कार्रवाई की जायेगी।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.