Now Reading
महाराष्ट्र: नवी मुंबई को जोड़ने वाले अटल सेतु में आई दरारें, 6 महीने पहले ही हुआ था उद्घाटन

महाराष्ट्र: नवी मुंबई को जोड़ने वाले अटल सेतु में आई दरारें, 6 महीने पहले ही हुआ था उद्घाटन

  • अटल सेतु को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने लगाया आरोप.
  • मुंबई में 6 माह पूर्व निर्मित अटल सेतु में आई दरार.
Rules-for-movement-of-vehicles-in-_Atal-Setu_

Crack in Mumbai Atal Bridge: मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक (एमटीएचएल) यानी अटल सेतु का निर्माण तकरीबन 6 माह पूर्व मुंबई में निर्माण किया गया था, जिसका उद्घाटन स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा किया गया था। अब इसी अटल सेतु को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें दरार आ चुकी है और सरकार ने इसमें भ्रष्टाचार किया है।

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष ने लगाया आरोप

कांग्रेस पार्टी के महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने मुंबई-ट्रांस हार्बर लिंक (एमटीएचएल) अटल सेतु को लेकर दावा किया कि उन्होंने दरारों का निरीक्षण किया है।

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने मुंबई-ट्रांस हार्बर लिंक (एमटीएचएल) अटल सेतु को लेकर दावा किया कि,

“पूरे राज्य में भ्रष्टाचार है, हम (विधानसभा में) भ्रष्टाचार के कई उदाहरण पेश करेंगे।”

उन्होंने सरकार के ऊपर भ्रष्टाचार और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर प्रश्नचिन्ह खड़े किए। हालांकि इन दावों के इतर स्ट्राबैग कंपनी के अटल सेतु पैकेज 4 के प्रोजेक्ट हेड कैलाश गनात्रा ने दावों को लेकर कहा, ये सिर्फ़ अफ़वाह फैलाई जा रही है।

कैलाश गनात्रा ने क्या कहा?

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर अटल सेतु पैकेज 4 के प्रोजेक्ट हेड कैलाश गनात्रा ने कहा कि इस तरह के आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि,

“हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि ये दरारें पुल पर नहीं बल्कि एमटीएचएल को उल्वे से मुंबई की ओर जोड़ने वाली अप्रोच रोड पर हैं। 20 जून 2024 को संचालन एवं रखरखाव दल द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान रैंप 5 (मुंबई की ओर जाने वाला रैंप) पर तीन स्थानों पर किनारों के पास की सड़क की सतह पर छोटी-छोटी दरारें पाई गईं हैं।”

See Also
ayushman-arogya-mandir-mbbs-doctors-will-treat-patients-in-mandir

भारत का सबसे लंबा पुल का तमगा प्राप्त

मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक (एमटीएचएल) भारत का सबसे लंबा और सबसे बड़ा समुद्री पुल का तमगा इसे प्राप्त है, 12 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसका उद्घाटन किया था। इसके निर्माण में लगभग ₹1784 करोड़ की लागत लगी थी। इस पुल को पार करने के लिए वाहनों से टोल टैक्स के रूप में कारों से 250 रुपये का टोल राशि निर्धारित की गई है।

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

इसके अतिरिक्त बसों और ट्रकों (2 एक्सेल) को 830 रुपये का टोल देना पड़ता है। वहीं बार-बार आने-जाने वालों के लिए (Crack in Mumbai Atal Bridge) टोल के लिए वापसी यात्रा, दिन पास और महीने के पास की भी सुविधाएं मुहैया कराई गई है।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.