Now Reading
अमेरिका की प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन में भारत की 3 कंपनियों ने बनाया स्थान, जानें यहां!

अमेरिका की प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन में भारत की 3 कंपनियों ने बनाया स्थान, जानें यहां!

  • दुनिया की 100 प्रभावशाली कम्पनियों में भारत की तीन कम्पनियो ने भी अपना स्थान बनाया.
  • टाइम की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और टाटा ग्रुप जैसी भारतीय कंपनियों के नाम शामिल.
Tata Group & Wistron Deal for iPhone Plant:

Names of Indian companies in Time Magazine: अमेरिका की टाइम (Time) मैगजीन ने 2024 की दुनिया के सबसे प्रभावशाली कंपनियों (Most Influential Companies) की लिस्ट जारी की है। इसमे जो सबसे रोचक़ बात सामने आई है वह भारत की कम्पनियों का दबदबा जो दुनिया की लोकप्रिय मैगजीन में से एक टाइम मैगजीन ने भी माना है। दुनिया की 100 प्रभावशाली कम्पनियों में भारत की तीन कम्पनियो ने भी अपना स्थान सुनिश्चित किया हैं।

टाइम की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और टाटा ग्रुप जैसी भारतीय कंपनियों के नाम शामिल हैं।

रिलायंस और टाटा ग्रुप को टाइटन्स कैटगरी में स्थान

दुनिया की प्रतिष्ठित मैगजीन में से एक टाइम ने अपनी इस लिस्ट को 5 कैटगरी में तैयार किया है, जिसमें लीडर्स, डिसरप्टर्स, इनोवेटर्स, टाइटन्स और पायनियर्स शामिल हैं।

टाटा ग्रुप और रिलायंस को टाइटन्स कैटेगरी और वही एक अन्य भारतीय कम्पनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को पायनियर्स कैटेगरी में स्थान मिला है। आपको बता दे, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया वही कंपनी है, जिसने कोरोना के लिए कोवैक्सीन का निर्माण किया था।

यह दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी है। सीरम हर साल 3.5 अरब खुराक बनाती है। कोविड के दौरान कंपनी ने करोड़ों लोगों के लिए वैक्सीन की खुराक बनाई थी।

टाइम मैगजीन ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की तारीफ करते हुए कंपनी को को ‘इंडियाज जगरनॉट’ का टाइटल दिया है। सूची में शामिल करते हुए टाइम ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के बारे में कहा कि, रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत की सबसे (Names of Indian companies in Time Magazine) वैल्युएबल कंपनी है, इसकी शुरुआत कपड़ा और पॉलिएस्टर कंपनी के रूप में हुई, जो आज दुनिया की टॉप कंपनियों में शुमार है।

See Also
RBI action on Kotak Mahindra Bank

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

आईफोन असेंबल करने वाली पहली भारतीय कंपनी TATA का भी नाम

टाइम की इस सूची में टाटा ग्रुप को भी शामिल किया गया है। यह भारत की सबसे पुरानी कंपनियों में से एक है। जो भारत का एक विश्वसनीय नाम है, टाटा ग्रुप के बिजनेस की बात करें तो यह भारतीय कंपनी स्टील, सॉफ्टवेयर, घड़ियां, केबल, नमक, अनाज, रिटेल, इलेक्ट्रॉनिक्स, पावर, मोटर व्हीकल, फैशन और होटल तक के व्यवसाय में है, कंपनी ने हाल फ़िलहाल में आईफोन असेंबल करने वाली पहली भारतीय कंपनी का तमगा भी हासिल किया है l

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.