Site icon NewsNorth

दिल्ली में नहीं था 52.9°C तापमान? IMD ने किया ‘सेंसर में खराबी’ का जिक्र

nagpur-heatwave-temperature-hits-56-degree-celsius

IMD On Delhi Temperature Sensor Error: बीतें कुछ दिनों में राजधानी दिल्ली समेत तमाम उत्तरी इलाकों में प्रचंड गर्मी का कहर जारी है। तापमान इतना बढ़ रहा है कि लोगों के लिए घरों से बाहर निकलना तक मुहाल हो रखा है। इस बीच बुधवार को यह खबर सामने आई कि दिल्ली के मुंगेशपुर में तापमान सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 52.9°C  (डिग्री सेल्सियस) से भी अधिक हो गया। इसके बाद से ही लोगों में गर्मी को लेकर और डर बैठ गया।

लेकिन अब सामने आ रही जानकारी के अनुसार, दिल्ली में तापमान के 52.9°C का आँकड़ा पार करने का दावा गलत भी हो सकता है। असल में इसका जिक्र खुद भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने किया है। IMD की ओर से इस संबंध में एक आधिकारिक प्रेस विज्ञाप्ति भी जारी की है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली के मुंगेशपुर में 52.9°C से अधिक के रिकॉर्ड तापमान दर्ज होने के पीछे ‘सेंसर में खराबी’ भी एक संभावित वजह हो सकती है।

IMD On Delhi Temperature Sensor Error

असल में मौसम विभाग न सिर्फ इस रिकॉर्ड तापमान आँकड़े के पीछे सेंसर में खामी या स्थानीय कारकों को संभावित वजह मान रहा है बल्कि इसका पता करने की भी कोशिश की जा रही है। IMD के अनुसार, वह इस मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए तमाम डेटा पैटर्न और सेंसर्स की जांच कर रहा है।

वैसे इस विषय में केंद्र सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने भी तुरंत संज्ञान लेते हुए X पर अपने एक पोस्ट में लिखा,

“यह अभी आधिकारिक नहीं है। दिल्ली में 52.3 डिग्री सेल्सियस तापमान होना असंभावित सि घटना है। IMD के हमारे वरिष्ठ अधिकारियो को संबंधित रिपोर्ट की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही आधिकारिक स्थिति का खुलासा किया जाएगा। थोड़ी देर बाद उन्होंने मौसम विभाग का ऑफिशियल नोट जारी करेगा।”

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

असल में मंगलवार को दिल्ली के मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान 49.9°C दर्ज किया गया था। मौसम विभाग की वेबसाइट में प्रदर्शित किए जाने वाले डेटा के अनुसार, एक दिन बाद यानी बुधवार को तापमान में और अधिक बढ़ोतरी हुई। बुधवार को मौसम विज्ञान केंद्र ने शाम 4:14 बजे मुंगेशपुर का अधिकतम तापमान 52.9°C दर्ज किया।

See Also

लेकिन IMD के महानिदेशक डॉ एम महापात्रा के अनुसार, दिल्ली में 20 निगरानी स्टेशन हैं और इनमें से 14 स्टेशनों ने तापमान में गिरावट दर्ज की है। ऐसे में संबंधित स्टेशन पर भारत में अब तक का सबसे अधिक 52.9°C तापमान दर्ज किया जाना संशय पैदा करता है।

असल में पूरी दिल्ली में औसत तापमान 45 से 50°C के बीच ही रहा है, लेकिन मुंगेशपुर स्टेशन का तापमान के आँकड़े का अचानक असामान्य रूप से बढ़ने की जांच और पुष्टि करना ज़रूरी हो जाता है। अटकलें यह भी लगाई जा रही हैं कि कुछ स्थानीय कारक भी इस रिकॉर्ड तापमान के पीछे की वजह हो सकते हैं।

 

Exit mobile version