Now Reading
दिल्ली आए 62,000 विदेशी नागरिक लापता, पुलिस को दी गई जानकारी – रिपोर्ट

दिल्ली आए 62,000 विदेशी नागरिक लापता, पुलिस को दी गई जानकारी – रिपोर्ट

  • भारत में आए 62000 से अधिक विदेशी नागरिक लापता.
  • विदेशी नागरिक भारत में शिक्षा, इलाज और पर्यटन के लिए भारत आए थे.
Visa free travel for indian citizen in Thailand

62,000 foreign nationals missing in Dehli: भारत में 62000 से अधिक विदेशी नागरिकों के लापता होने की खबर निकलकर आई हैं। इन विदेशी नागरिको ने भारत में वीजा लेकर प्रवेश किया था परंतु इनके वीजा समाप्त होने के बाद इनकी कोई जानकारी भारत सरकार के पास नही है। गृह मंत्रालय ने इन लोगों को ढूंढने के आदेश दिल्ली पुलिस को जारी कर दिया है। आपको बता दे, इन लोगों की जानकारी विदेश मंत्रालय ने पुलिस को प्रदान की है, विदेश मंत्रालय के अनुसार भारत में आए 62000 से अधिक विदेशी नागरिक लापता हैं।

मीडिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले कुछ सालों में भारत आए लाखों विदेशी नागरिक लापता हैं, ये विदेशी नागरिक भारत में शिक्षा, इलाज और पर्यटन के लिए भारत आए थे, लेकिन वीजा समाप्त होने के बाद से उनके बारे में कोई जानकारी सरकार के पास नहीं है। भारत सरकार के पास इन नागरिकों की स्पष्ट जानकारी भी मौजूद नही है कि यह सभी लोगों ने वीजा के के लिए पुनः आवेदन किया है या नही।

नाइजीरिया अफगानिस्तान के नागरिकों की संख्या ज्यादा

गुम हो चुके या लपाता विदेशी नागरिकों में नाइजीरिया अफगानिस्तान के लोगों की संख्या ज्यादा होने की बात निकलकर सामने आई है, इमिग्रेशन विभाग ने ऐसे लोगों के नाम और जानकारी पुलिस विभाग को सौंपी है, ऐसे में कहा जा सकता है इन्हे जल्द देश भर में ढूंढा जायेगा।

इन सभी विदेशी नागरिकों का पता लगाने के लिए विदेश मंत्रालय ने डोंगल का उपयोग किया है,प्रत्येक जिले के अतिरिक्त उपायुक्तों को डोंगल दिए गए हैं। उन्हें उन विदेशी नागरिकों का पता लगाने का निर्देश दिया गया है जिन्होंने अपने क्षेत्र में पते दिए हैं।

62,000 foreign nationals missing in dehli

गौरतलब हो, प्रत्येक विदेशी नागरिकों को किसी अन्य देश में आने से पूर्व अपना वीजा आवेदन देना होता है उसके बाद सबंधित विभाग उन्हें नियमों के मुताबिक़ देश में रहने की अनुमति प्रदान करता है, जो कुछ दिनों या महीनों या फिर एक सीमित समय के लिए दिया जाता है, यादि उस समय सीमा के अंदर किसी विदेशी नागरिकों का काम या उनका देश में रहने का उद्देश्य पूरा नही होता है तो उसे पुनः वीजा आवेदन करना होता है।

See Also
controversy-playing-songs-at-the-time-of-azaan

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

भारत में आए 62000 विदेशी नागरिकों के वीजा समाप्त होने के बाद देश में ही होने से ऐसे विदेशी नागरिकों के ऊपर संदेह जताया जा रहा है, कि यह भारत में रहकर किसी अपराधिक गतिविधियों में लिप्त तो नही है। कई बार विदेशी नागरिक ड्रग तस्करी के मामले में पकड़े गए हैं। ऐसे में इन सभी लोगों को भी संदेह की दृष्टि से देखा जा रहा है।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.