Now Reading
देशभर में UPI पेमेंट में हो रही परेशानी, सर्वर ठप? सोशल मीडिया पर शिकायतें

देशभर में UPI पेमेंट में हो रही परेशानी, सर्वर ठप? सोशल मीडिया पर शिकायतें

  • कई जगहों से यूपीआई पेमेंट के जरिए लेनदेन की शिकायतों.
  • UPI से Google Pay, Phone Pay और Paytm के जरिए ट्रांजेक्शन मे परेशानी.
npci-launches-upi-help

Problems in UPI payment : पेटीएम और आरबीआई मसले के बीच डिजिटल पेमेंट लेनदेन में एक और परेशानी ने आम उपभोक्ताओं को देश में परेशान कर दिया है। मंगलवार (6 फरवरी) के दिन कई जगहों से यूपीआई पेमेंट के जरिए लेनदेन की शिकायतों का बाजार गर्म दिखा, जिसके बाद कई उपयोगकर्ता ने इसकी शिकायत सोशल मीडिया साइट के जरिए की।

मिली जानकारी के अनुसार देश के विभिन्न हिस्सों से UPI सर्वर डाउन होने की शिकायते निकलकर आई, जहा यूजर्स को अपने रुपयों के लेनदेन के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा। UPI के सर्वर डाउन होने के बाद कई जगहों से Google Pay, Phone Pay और Paytm के जरिए ट्रांजेक्शन उपभोक्ताओं का अटक गया, उसके बाद क्या था लोगों ने अपनी भड़ास सोशल मीडिया में उतारी।

बता दे, UPI यानी यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस देश में तुरंत भुगतान करने का लोकप्रिय तरीका है। यह आपको अपने बैंक खाते से सीधे किसी अन्य बैंक खाते में पैसे भेजने और प्राप्त करने की सुव‍िधा देता है। UPI लेनदेन को IMPS (Immediate Payment Service) की ओर से प्रोसेस किया जाता है। यह सुविधा 24 घंटे सातों दिन उपलब्ध रहती है। पर कई बार देखने में आता है किसी तकनीकी खामी की वजह से इसकी सेवाएं प्रभावित होती है। ऐसा ही देखने को मंगलवार (6 फरवरी) को देखने को मिला जब बड़ी संख्या में लोगो को इसके सर्वर डाउन होने के चक्कर में परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Problems in UPI payment

ज्ञात हो, आज ज्यादातर व्यक्ति डिजिटल माध्यम से ही पैसे का लेन देन कर रहा है, छोटे से छोटा अमाउंट के लिए डिजिटल पेमेंट का सहारा लिया जाता है। एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में 60% से ज्यादा लोग लेन देन के लिए UPI सेवा का प्रयोग करते है, जब ऐसी कोई दिक्कत समाने आती है तो बड़ी संख्या में देश में लेनदेन प्रभावित होता है।

See Also

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

गौरतलब है, कुछ दिनों पूर्व भारत सरकार में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने नाइजीरिया में एक संबोधन में कहा था, “भारत 1 महीने में उतना कैशलेस पेमेंट करता है, जितना अमेरिका 3 साल में” इसे पता चलता है, देश में डिजिटल तकनीकी से पेमेंट लेनदेन किस कदर बढ़ चुका है, परंतु हाल के समय में paytm कंपनी का विवाद और इस प्रकार UPI सेवाओं में दिक्कत इस तकनीकी को लेकर लोगों के मन में सवाल खड़ी करती है।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.