Now Reading
ईरान में भारतीयों को वीजा फ्री एंट्री, हुआ ऐलान, जान लें शर्तें?

ईरान में भारतीयों को वीजा फ्री एंट्री, हुआ ऐलान, जान लें शर्तें?

  • भारत के नागरिकों के लिए ईरान ने पर्यटन वीजा में छूट प्रदान की.
  • अर्ज-ए बाम किला, आजादी टावर जैसे बेहतरीन दर्शनीय स्थल ईरान में मौजूद.
Free-visa-entry-for-Indians-in-Iran

Free visa entry for Indians in Iran: भारत के नागरिकों के लिए विदेशी सरजमीं में पर्यटन करने का सपना जैसे साकार होते दिख रहा है, वीजा आवेदन के बाद लंबी प्रोसेस और वीजा रद्द होने की वजह से कई बार पर्यटकों की घूमने की इक्षा समाप्त हो जाती है। ऐसी स्थिति से हाल फ़िलहाल कुछ देशों ने भारतीय नागरिकों को छूट प्रदान की है, श्रीलंका,थाइलैंड, मलेशिया के बाद अब भारत के नागरिकों के लिए ईरान ने भी पर्यटन वीजा में छूट प्रदान की है।

जी हा! अब ईरान में पर्यटन की दृष्टि से जाने वाले भारतीय नागरिकों के लिए तेहरान(ईरान) सरकार ने 4 फरवरी से नए नियमों को लागू करते हुए भारतीय पर्यटकों के लिए वीजा में छूट प्रदान की है। हालांकि इस छूट मे तेहरान सरकार की ओर से कुछ नियमों को लागू किया है।

Free visa entry for Indians in Iran

  • ईरान में पर्यटक के तौर में जाने वाला व्यक्ति एक बार जाने के बाद पुनः उसे दूसरी बार जाने के लिए छः महिनों के बाद ही अनुमति होगी।
  • पर्यटक वीजा में छूट सिर्फ़ 15 दिन के लिए भारतीय नागरिकों के लिए होगी।
  • वीजा उन्ही लोगों के लिए जारी किया जायेगा जिसे ईरान में पर्यटन के उद्देश्य से जाना होगा।
  • लंबे समय के वीजा के लिए यह छ महीने के अंतराल में कई बार यात्रा के लिए ईरान के वीजा संबंधित नियमों का ही पालन करना होगा।
  • जिस किसी भी व्यक्ति को ईरान का टूरिस्ट वीजा प्राप्त करना होगा वह भारत में मौजूद ईरान के दुतावास में संपर्क कर सकता है।

ईरान में घूमने के लिये पर्यटकों के लिए कई स्थान मौजूद है, जिसमें यज्द शहर परफेक्ट डेस्टिनेशन में से एक है, ईरान की असली खूबसूरती तो यज्द में ही बसी है। यही वजह है कि दुनियाभर से पर्यटक इसे देखने आते हैं। यज़्द की जमीह मस्जिद, प्राचीन खारानक गांव, पर्सेपोलिस, नक्श-ए जहां स्क्वेयर, गुलिस्तान पैलेस, अर्ज-ए बाम किला, आजादी टावर जैसे बेहतरीन दर्शनीय स्थल ईरान में मौजूद है।

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

See Also
Government will help in finding jobs in foreign countries

गौरतलब है, दुनियाभर में पर्यटकों के तौर में भारतीय नागरिकों की संख्या अच्छी खासी है, दुनिया के विभिन्न देशों में भारतीय नागरिकों के लिए पर्यटन वीजा देने की प्रकिया में छूट प्रदान की है, जिसके पीछे का कारण इन देशों में पर्यटन के क्षेत्र में भारतीय नागरिकों की मौजूदगी रही है। कुछ समय पूर्व मलेशिया, थाईलैंड, श्रीलंका और केन्या समेत कई देशों ने भारतीयों के लिए बिना वीजा एंट्री को शुरू किया है। इन देशों के बाद अब ईरान सरकार ने भी भारतीय पर्यटकों के लिए अपने देश के रास्ते खोल दिए हैं।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.