Now Reading
ब्रह्मपुत्र नदी के जलस्तर में भारी गिरावट, माजुली में ‘फेरी सर्विस’ हुई बंद, जानें वजह!

ब्रह्मपुत्र नदी के जलस्तर में भारी गिरावट, माजुली में ‘फेरी सर्विस’ हुई बंद, जानें वजह!

  • ब्रह्मपुत्र नदी के जलस्तर में गिरावट के चलते 'फेरी सर्विस' रोक दी गई हैं।
  • यात्रियों को फिलहाल छोटी नावों का सहारा लेना पड़ रहा है।
ferry-service-majuli-suspended-as-water-level-declines-in-brahmaputra

Ferry Service Suspended As Water Level Declines In Brahmaputra: असम में ब्रह्मपुत्र नदी के जलस्तर में भारी गिरावट के कारण गुरुवार (4 जनवरी) को जोरहाट के नेमाटी घाट और माजुली के कमलाबाड़ी घाट के बीच चलने वाली लगभग पाँच फेरी (नौकाओं) सेवाओं को अस्थाई रूप से निलंबित/बंद कर दिया गया है। इस फैसले के बारे में अंतर्देशीय जल परिवहन (आईडबल्यूटी) विभाग द्वारा जानकारी दी गई।

विभाग ने बताया कि नदी के स्तर में आई उल्लेखनीय गिरावट को देखते हुए, पाँच नौका सेवाओं को फिलहाल रोक देने का निर्णय लिया गया है। जाहिर है जलस्तर के घटने से इन नौकाओं के लिए तय जल मार्गों पर चल पाना मुश्किल हो जाता है और इनके छतिग्रस्त हो सकने का भी खतरा बढ़ जाता है।

Brahmaputra River’s Water Level Declines

सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, नदी के किनारों पर जलस्तर इतना कम हो गया है कि घाटों तक जहाजों को पहुंचने में भी दिक्कत आने लगी है। ऐसे में बड़ी नौकाओं के उथले पानी या नदी तल में फंसने का खतरा भी बढ़ जाता है।

दैनिक यात्रियों के लिए बढ़ी चुनौती

दो शेष नौकाएँ जो कल तक अपने मार्ग पर सेवाएँ प्रदान कर रही थीं, उन्हें भी आईडबल्यूटी की ओर से रोक दिया गया है। जाहिर है इन फेरी सर्विस के ठप होने के बाद दैनिक यात्रियों के लिए एक ओर से दूरी ओर जाने की चुनौती बढ़ गई है और उन्हें तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसका असर क्षेत्रीय परिवहन लिंक आदि पर भी देखनें को मिल सकता है।

वैसे जो यात्री आवाजाही के लिए नियमित रूप से इन मार्ग का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें फिलहाल छोटी नावों का सहारा लेना पड़ रहा है। कई यात्री परिवहन के साधन के रूप में छोटी डोंगी का उपयोग कर रहे हैं।

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

इस बीच जल परिवहन विभाग की ओर से यात्रियों को थोड़ी राहत प्रदान करने की कोशिश की गई है। विभाग ने लोगों के लिए रो-पैक्स फेरी उपलब्ध कराई है, जो नए समय के साथ अपलामुख घाट और नेमाटी घाट के बीच चलेगी।

water-level-declines-in-brahmaputra
Representational Image

जलस्तर अचानक घटा

पिछले कुछ दिनों में नेमाटी घाट और कमलाबाड़ी घाट के बीच निर्धारित नौका मार्ग पर ब्रह्मपुत्र नदी के जल स्तर में अचानक और तेज गिरावट दर्ज की गई है, जिसके चलते आईडबल्यूटी को फेरी सेवाओं के निलंबन का फैसला लेना पड़ा और यह भी साफ नहीं हो सका है कि इन नौकाओं का संचालन फिर कब बहाल हो सकेगा?

See Also
jio-outage-in-india-users-complaint-about-network-issue

उम्मीद जताई जा रही है कि रो-पैक्स फेरी उपलब्ध होने से दोनों छोरों (नेमाटी घाट और कमलबाड़ी घाट) के बीच चलने वाली डिंगियों का परिचालन भी जल्द ही बंद हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि संबंधित क्षेत्र में नदी परिवहन के प्रमुख साधन के रूप में रो-पैक्स घाटों को प्राथमिकता दिए जाने का चलन बढ़ रहा है। असल में रो-पैक्स फेरी का मकसद ही जल मार्गों में आने वाले अप्रत्याशित व्यवधानों को दूर करते हुए, यात्रियों को सुलभ सेवाओं की पेशकश करना है।

जानकारी के अनुसार, संबंधित विभाग के अधिकारी हालातों पर नजर बनाए हुए हैं और नौका सेवाओं की बहाली को लेकर निकट समय में अपडेट प्रदान कर सकते हैं।

Brahmaputra Water Level Declines: कारण?

इस बीच ब्रह्मपुत्र के जल स्तर में अचानक गिरावट के कारण को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है। हालाँकि जानकार चीन द्वारा ब्रह्मपुत्र के ऊपरी हिस्से में किए गए बड़े बांधों के निर्माण को नदी के जलस्तर में हो रही कमी की वजहों में से एक बताते हैं, लेकिन इस विषय में कुछ भी पुख्ता रूप से कहना शायद जल्दबाजी होगी।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.