Now Reading
Noise ColorFit Caliber Buzz स्मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्च, कीमत ₹1,500 से कम!

Noise ColorFit Caliber Buzz स्मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्च, कीमत ₹1,500 से कम!

noise-colorfit-caliber-buzz-launched-in-india

Noise ColorFit Caliber Buzz – Features, Price & Offers: हम ये बात लगातार कहते रहे हैं कि भारत में स्मार्टफोन की तरह ही अब स्मार्टवॉच भी लोकप्रिय होती जा रही हैं। और इसमें सबसे बड़ा योगदान उन ब्रांड्स का है, जो किफायती दामों में बेहतर शानदार फीचर्स से लैस स्मार्टवॉच बाजार में उतार रहे हैं।

इसी कड़ी में आज Noise ने अपनी नई और बेहद किफायती कही जा सकने वाली ColorFit Caliber Buzz स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च कर दिया है।

ऐसी तमाम ख़बरें सबसे पहले पाने के लिए जुड़ें हमारे टेलीग्राम चैनल से!: (टेलीग्राम चैनल लिंक)

इसके कुछ ही दिनों पहले Noise ने अपनी Tru Sync रेंज का विस्तार करते हुए ColorFit Pop स्मार्टवॉच देश में पेश की थी। लेकिन अब ColorFit Caliber Buzz नाम से पेश की गई ये नई वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग जैसे कई फीचर्स से लैस है।

तो आइए जानते हैं इस वॉच के तमाम फीचर्स, कीमत, उपलब्धता व ऑफर संबंधित जानकारियों के बारे में विस्तार से;

Noise ColorFit Caliber Buzz – Features:

ColorFit Caliber Buzz नामक इस नई स्मार्टवॉच में 1.69 इंच का चौकोर आकार TFT डिस्प्ले देखने को मिलता है, जो 240×280 पिक्सल स्क्रीन रिजोल्यूशन और 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।

वॉच में आपको 150 से अधिक क्लाउड-आधारित वॉचफेस विकल्प मिलते हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद के अनुसार, सेट कर सकते हैं।

noise-colorfit-caliber-buzz-launched-in-india

वहीं बात हेल्थ फीचर्स की करें तो इस वॉच में हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2 सेंसर, स्लीप ट्रैकर और स्ट्रेस मैनेजमेंट जैसी तमाम सुविधाएँ दी जा रही हैं। साथ ही इसमें महिलाओं के लिए पीरियड साइकल ट्रैकर और अन्य तमाम गतिविधि ट्रैक करने जैसी सुविधा भी देखने को मिलती है।

इस बीच ColorFit Caliber Buzz में 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड भी दिए गए हैं, जिसके तहत वॉच चलने, दौड़ने, कैलोरी बर्न व अन्य चीजों को ट्रैक कर सकती है।

See Also
google-to-delete-incognito-mode-search-data

साथ ही वॉच मौसम संबंधित अपडेट, रोज़ाना के  रिमाइंडर्स, स्टॉक अपडेट, स्मार्ट नोटिफिकेशन आदि क्षमताओं से भी लैस की गई है।

जैसा हमनें आपको पहले ही बताया कि ColorFit Caliber Buzz भी Noise की Tru Sync तकनीक को सपोर्ट करती है। वॉच ब्लूटूथ वर्जन 5.3 का इस्तेमाल करते हुए ‘ब्लूटूथ कॉलिंग’ की सुविधा भी देती है। यह वॉच में स्थिर कनेक्शन और कम ऊर्जा खपत सुनिश्चित करता है।

स्मार्टवॉच में इन-बिल्ट स्पीकर और माइक्रोफोन तो है ही, साथ ही इसमें इनबिल्ट डायल-पैड भी है। इसे IP68 रेटिंग मिली हुई है। कंपनी के दावे के अनुसार, एक बार पूरी तरह चार्ज करने के बाद, सामान्य उपयोग के लिहाज से ये वॉच 7 दिनों तक का बैकअप दे सकती है। 

Noise ColorFit Caliber Buzz – Price:

कंपनी ने भारत में ColorFit Caliber Buzz को महज ₹1,499 की कीमत के साथ उतारा है। इसे 4 रंग विकल्पों – ब्लैक, रोज़ पिंक, मिडनाइट ब्लू और ऑलिव ग्रीन में पेश किया गया है।

बिक्री के लिहाज़ से ये वॉच कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart पर उपलब्ध है।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.