पीएम मोदी ने भारत में लॉन्च की 5G सेवा, इन शहरों को आज से मिलेगी सर्विस?

pm-modi-launches-5g-in-selected-cities-in-india

PM Modi launches 5G in India: आखिरकार! आज 1 अक्टूबर को आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) के 6वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में 5G सेवाओं को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है।

आज दिल्ली के प्रगति मैदान में IMC 2022 के उद्घाटन के मौके पर देश में 5G सेवाओं की शुरुआत की गई। इस दौरान भारत की तमाम दिग्गज टेलीकॉम कंपनियों जैसे Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea आदि के प्रमुख भी मौजूद रहे।

ऐसी तमाम ख़बरें सबसे पहले पाने के लिए जुड़ें हमारे टेलीग्राम चैनल से!: (टेलीग्राम चैनल लिंक)

बता दें IMC 2022 में विभिन्न टेलीकॉम व प्रौद्योगिकी कंपनियों द्वारा अपनी तकनीकी क्षमताओं और 5G से संबंधित सेवाओं के प्रदर्शन के लिए शोकेस स्टॉल भी लगाए।

लेकिन सबसे अहम से है कि आज से देश की तीन शीर्ष टेलीकॉम कंपनियाँ – Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea भारत के चुनिंदा शहरों में 5G सर्विस की शुरुआत करने जा रही हैं।

Reliance Jio launches 5G in Varanasi and Ahmedabad

इस कार्यक्रम के दौरान Reliance Industries के चेयरमैन, मुकेश अंबानी ने यह ऐलान किया कि आज से Reliance Jio की 5G नेटवर्क सेवाएँ वाराणसी और अहमदाबाद के क्षेत्रों में शुरू कर दी जाएँगी।

PM Modi launches 5G in India - Jio 5G Network

इतना ही नहीं बल्कि मुकेश अंबानी ने ये दावा किया कि Jio साल 2023 के अंत तक भारत के कोने-कोने में 5G सेवाओं को उपलब्ध करवा देगी।

Airtel launches 5G in eight cities

वहीं Bharati Airtel के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने अपने संबोधन में बताया कि Airtel आज से देश के आठ शहरों में 5G सेवाओं की शुरुआत करने जा रही है, जिसमें दिल्ली, वाराणसी, मुंबई और बेंगलुरु शामिल हैं।

इस बीच Vodafone Idea की ओर से आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन के.एम. बिड़ला ने भले किसी रोलआउट टाइमलाइन की घोषणा नहीं कि लेकिन उन्होंने 5G सेवाओं के लिए कंपनी के रोडमैप के बारे में बात जरूर की।

In the first phase 5G will launch in 13 Indian cities

बता दें कि देश में 5G सर्विस रोलआउट के पहले चरण में 5G सेवा भारत के 13 शहरों में लॉन्च की गई है, जिनमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, जामनगर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुणे शामिल हैं।

लेकिन Jio और Airtel दोनों ने ये उम्मीद जताई है कि भारत के महानगरीय (मेट्रो) शहरों को इसी साल के अंत तक 5G सेवाएं मिल सकती हैं, लेकिन पूरे देश में 5G सेवाओं के लिए साल 2023 तक का वक्त लग सकता है।

See Also
instagram-nighttime-nudges-feature

PM Modi launches 5G in India: 5G Demos at IMC 2022

इस दौरान टेलीकॉम कंपनियों ने 5G डेमो भी प्रदर्शित किए, जिनमें उन्होंने 5G के जरिए किन-किन संभावनाओं को सच साबित किया जा सकता है, इसका प्रदर्शन किया।

india-to-get-5g-internet-in-2022-starting-with-these-13-cities

उदाहरण के लिए भारत में स्कूलों की मदद के लिए Jio ने 5G सिस्टम कैसे उपयोगी साबित हो सकता है, इसका डेमो दिया।

जाहिर है 5G मोबाइल नेटवर्क एक अगली पीढ़ी की तकनीकी है, जो 4G की तुलना में अधिक तेज और व्यापक रूप से इस्तेमाल की जा सकती है। ऐसा माना जाता है कि 5G के रोलआउट से क्लाउड गेमिंग, AR/VR तकनीक, इंटरनेट ऑफ थिंग्स आदि को अपनाने के मामले में भी तेजी देखनें को मिलेगी।

4G vs 5G Speed Comparison

अब तक सामने आई तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर माना ये जा रहा है कि 5G नेटवर्क स्पीड 4G नेटवर्क की तुलना में लगभग 10 गुना तेज हो सकती है।

वैसे रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में पहले से ही लगभग 1 करोड़ लोगों के पास 5G सक्षम स्मार्टफोन है, मतलब वह डिवाइस के मोर्चे पर 5G सेवाओं को लेकर पूरी तरह से तैयार हैं।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.