Now Reading
भारत सरकार ने बैन किया BGMI गेम? Google Play Store और Apple Store से हटाया गया ऐप

भारत सरकार ने बैन किया BGMI गेम? Google Play Store और Apple Store से हटाया गया ऐप

jiocinema-to-livestream-bgmi-partners-with-krafton-india

BGMI banned in India?: आपको शायद याद ही होगा कि आज से करीब दो साल पहले ही भारत सरकार ने तमाम चीनी ऐप्स को देश के भीतर बैन/प्रतिबंधित कर दिया था, जिनमें दुनिया के सबसे लोकप्रिय गेम्स में शुमार PUBG भी शामिल था।

इसके कुछ समय बाद ही PUBG के निर्माता Krafton ने अपने सबसे बड़े बाजारों में से एक यानी भारत के लिए विशेष रूप से एक नया गेम Battlegrounds Mobile India (BGMI) लॉन्च किया। जाहिर है जैसा माना जा रहा था, PUBG के बाद काफी हद तक BGMI उसकी जगह लेता नजर आने लगा था।

ऐसी तमाम ख़बरें सबसे पहले पाने के लिए जुड़ें हमारे टेलीग्राम चैनल से!: (टेलीग्राम चैनल लिंक)

लेकिन अब भारत के भीतर BGMI को भी गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) और एप्पल ऐप स्टोर (Apple App Store) से हटा दिया गया है। सामने ये आया है कि इन कंपनियों ने यह कदम भारत सरकार द्वारा दिए गए एक निर्देश के बाद उठाया है।

असल में TechCrunch को दिए एक बयान में Google के प्रवक्ता ने बताया;

“आदेश प्राप्त होने पर, हमनें तय प्रक्रिया का पालन करते हुए, संबंधित डेवलपर को सूचित कर दिया है और भारत में Play Store पर उपलब्ध उनके इस ऐप तक एक्सेस को ब्लॉक कर दिया गया है।”

इस बीच Apple द्वारा इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है, लेकिन BGMI अब भारत में App Store से भी हटा दिया गया है।

BGMI banned in India? – क्या सामने आई वजह? 

ये तो स्पष्ट है कि BGMI को भारत में प्रतिबंधित या बैन करने संबंधित आदेश भारत सरकार द्वारा ही इन टेक दिग्गज कंपनियों को दिया गया है, लेकिन अभी तक ऐसा करने के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है।

दो साल पहले भी ऐसी ही स्थिति का सामना कर चुके Krafton की ओर से भी कुछ स्पष्ट बयान नहीं दिया गया है। ऐसा लगता है कि कंपनी अभी खुद भारत सरकार द्वारा ऐसा किए जाने के पीछे की ठोस वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

कुछ जानकार ये भी अटकलें लगा रहें हैं कि BGMI को अस्थाई रूप से देश में ब्लॉक किया गया है। इसको लेकर 1 से 2 दिन में भीतर कोई अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। पर साफ कर दें कि यह सिर्फ अटकलें ही हैं, इसको लेकर कोई पुख्ता तथ्य सामने नहीं आए हैं।

ये इसलिए भी और दिलचस्प हो जाता है क्योंकि Battlegrounds Mobile India (BGMI) ने कुछ ही दिनों पहले, एक साल में भी कम समय में देश के भीतर 10 करोड़ यूजर्स का आँकड़ा छूने का रिकॉर्ड स्थापित किया था।

pubg-mobile-india-user-data-vpn

सितंबर 2020 में जब Krafton द्वारा बनाए गए PUBG को भारत में बैन किया गया था, तब Krafton ने चीनी कंपनी Tencent से भारत में गेम पब्लिशिंग के आधिकार छिनते हुए, अपना करार खत्म कर दिया था।

इसके साथ ही Krafton ने भारत में अपनी एक सहायक कंपनी खोलने और देश के स्थानीय वीडियो गेम, ई-स्पोर्ट्स आदि क्षेत्रों में लगभग $100 मिलियन का निवेश करने की बात कही थी।

यह तो सब जानते हैं कि भारत-चीन के बीच सीमा विवाद बीतें कुछ सालों में काफी सूर्खियों में रहा है। दोनों देशों की सीमा में समय-समय पर काफी तनाव बढ़ता भी देखा जाता रहा है।

लेकिन भारत सरकार ने हमेशा से ही यह साफ किया है कि किसी ऐप या कंपनी के खिलाफ ऐसे कदम तभी उठाए जाते हैं जब वह देश की संप्रभुता व सुरक्षा से खिलवाड़ करे। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि आखिर BGMI पर लगे इस प्रतिबंध को लेकर मुख्य रूप से क्या कारण सामने आते हैं?

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.