Boult Audio ने लॉन्च की Drift और Cosmic स्मार्टवॉच, कीमत ₹1,499 से शुरू

boult-drift-and-cosmic-smartwatch-price-features-and-offers-in-india

Boult Drift & Cosmic smartwatch: भारत में लोकप्रिय इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड्स में से एक Boult Audio ने अब स्मार्टवॉच ससेगमेंट में भी एंट्री करते हुए, देश में अपनी पहली दो स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी हैं।

जी हाँ! Boult Drift और Boult Cosmi नामक इन दो नई स्मार्टवॉच में सबसे अधिक आकर्षक चीज है इनकी शुरुआती कीमत। असल में भारतीय बाजार में अन्य मौजूदा स्मार्टवॉच से तुलना करें तो Boult की दोनों स्मार्टवॉच फ़िलहाल बेहद किफायती नजर आती हैं।

ऐसी तमाम ख़बरें सबसे पहले पाने के लिए जुड़ें हमारे टेलीग्राम चैनल से!: (टेलीग्राम चैनल लिंक)

लेकिन दाम किफायती होने का ये मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि कंपनी ने दोनों स्मार्टवॉच के फीचर्स के साथ कोई समझौता किया हो। आपको इन दोनों स्मार्टवॉच में तमाम सारे फीचर्स देखनें को मिलते हैं। आइए जानते हैं इनके फीचर्स, कीमत, उपलब्धता और ऑफर्स संबंधित तमाम जानकारियाँ;

Boult Drift Smartwatch Features: 

Boult Drift में आपको 1.69-इंच का आयताकार डिस्प्ले देखनें को मिलता है, जो 240×280 रिज़ॉल्यूशन और 500 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस से लैस है।

इस वॉच में 60 प्री-सेट स्पोर्ट्स मोड और 140 से अधिक वॉच फेस विकल्प दिए गए हैं। साथ ही हेल्थ फीचर्स के मामले में वॉच स्लीप ट्रैकर, 24×7 हार्ट रेट मॉनिटर व अन्य कई सुविधाओं के साथ आती है।

Boult Drift
Boult Drift

Drift में दिए गए ऑटोमेटिक स्लीप मॉनिटर के ज़रिए, यूजर्स अपनी नींद की गुणवत्ता (गहरी नींद, हल्की नींद और जागने का समय) की जानकारी भी हासिल कर सकते हैं।

इस स्मार्टवॉच में आपको डूअल-मॉड्यूल और एक एकीकृत माइक्रोफ़ोन और स्पीकर भी दिया जा रहा है। ये वॉच Android और iOS दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ इस्तेमाल की जा सकती है।

बता दें Boult Drift को इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने फोन पर BoultFit App को इंस्टॉल करना होगा। वॉच IP68 वॉटर प्रूफ रेटिंग भी हासिल किए हुए है। साथ ही इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग, और स्मार्ट नोटिफिकेशन अलर्ट जैसी सुविधाएँ भी मिलती हैं।

कंपनी के दावे के अनुसार, इस स्मार्टवॉच को एक बार पूरी तरह चार्ज करके 10 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी ने Boult Drift को नीले, काले और ग्रे रंग विकल्पों में पेश किया है।

Boult Cosmic Smartwatch Features: 

कंपनी की दूसरी स्मार्टवॉच यानी Boult Cosmic की बात करें तो इसमें 1.69-इंच का आयताकार TFT डिस्प्ले दिया जा रहा है, जो 240×280 रिज़ॉल्यूशन और 500 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस के साथ आता है।

इसमें 100 से अधिक वॉच फेस मिलते हैं। साथ ही ये स्मार्टवॉच लड़कियों के लिए मेंस्ट्रुअल साइकिल ट्रैकर, ब्लड प्रेशर मॉनिटर, ब्लड सैचुरेशन ट्रैकर, हार्ट रेट मॉनिटर जैसे हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स के साथ ही साथ कैलोरी काउन्टिंग और स्टेप काउन्टिंग की सुविधाओं समेत कई स्पोर्ट्स मोड्स को भी सपोर्ट करती है।

See Also
micron-plans-to-power-iphones-with-made-in-india-chips

Boult Cosmic
Boult Cosmic

ये IP67 रेटिंग के तहत एक वाटर रेजिस्टेंस वॉच है। इस स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ तकनीक के जरिए स्मार्ट सोशल मीडिया नोटिफिकेशन की भी सुविधा मिलती है।

कंपनी ने Boult Cosmic को रोज गोल्ड, ब्लू और ब्लैक जैसे तीन रंग विकल्पों के साथ बाजार में उतारा है।

Boult Drift & Cosmic Smartwatch – Price in India: 

कीमत पर नजर डालें तो Boult Audio ने भारतीय बाजर में Boult Drift की कीमत ₹7,999 तय की है, लेकिन इसकी फ़िलहाल इसको ₹1,999 के शुरुआती दाम पर ही बेचा जा रहा है।

वहीं Boult Cosmic की कीमत ₹5,999 दिखाई जा रही है, लेकिन इसको भारत में ₹1,499 के शुरुआती दाम पर ख़रीदा जा सकता है।

Boult की दोनों नई स्मार्टवॉच को Flipkart, Boult Audio की आधिकारिक वेबसाइट और देश के प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिहाज से 9 जुलाई, 2022 से उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

 

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.