Now Reading
पहले दिए गये बैन के आदेश के तहत अब भारत में 30 अक्टूबर से अपनी सेवाएँ बंद कर देगा PUBG Mobile

पहले दिए गये बैन के आदेश के तहत अब भारत में 30 अक्टूबर से अपनी सेवाएँ बंद कर देगा PUBG Mobile

pubg-mobile-india-user-data-vpn

लोकप्रिय गेम PUBG Mobile को भारत में बैन करने के क़रीब दो महीने बाद अब 30 अक्टूबर को देश भर के उपयोगकर्ताओं सभी सेवाओं के लिहाज़ से बंद कर दिया जाएगा। आपको बता दें भारत ने साइबर सुरक्षा चिंताओं के चलते इस गेम को कई ने चीनी ऐप्स के साथ ही बैन करने का फ़ैसला किया था।

दरसल भारत ने 2 सितंबर को PUBG Mobile Nordic Map: Livik और PUBG Mobile Lite सहित 100 अन्य चीनी ऐप को देश भर में बैन कर दिया था। और इससे पहले जून के अंत में भारत ने TikTok के साथ ही दर्जनों अन्य लोकप्रिय चीनी ऐप्स को भी बैन किया था।

सरकार ने इन ऐप्स को “भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य और सार्वजनिक व्यवस्था की सुरक्षा के लिए ख़तरा” बताते हुए आईटी मंत्रालय के कहने पर बैन करने का फ़ैसला किया था।

लेकिन इस बैन के बाद भी अन्य प्रभावित ऐप्स से परे PUBG Mobile ने एप्लिकेशन उन उपयोगकर्ताओं के लिए सुचारु रूप से चलता रहा जिन्होंने बैन के पहले ही इसको फोन, टैबलेट और पीसी पर इंस्टॉल कर लिया था।

असल में आँकड़ो की बात करें तो PUBG Mobile ने अपने मासिक सक्रिय उपयोगकर्ताओं में से 90% से अधिक को बैन के बाद भी ऐक्टिव पाया था। लेकिन अब आज यानि 30 अक्टूबर से देश भर में इसकी मौजूदा सेवाओं को भी बंद कर दिया जाएगा।

आपको बता दें बैन के बाद से Google के Play Store और Apple के App Store से इस ऐप को अन्य ऐप्स के साथ ही हटा दिया गया था।

बता दें PUBG Mobile के पास अकेले भारत में लगभग 50 मिलियन मासिक सक्रिय उपयोगकर्ता थे, और यह Call of Duty आदि जैसे गेम्स से कहीं अधिक लोकप्रिय होता जा रहा था।

वहीं इस बीच दक्षिण कोरिया आधारित PUBG Crop जो PUBG Mobile पर मालिकाना हक़ रखती है, उसने बैन के बाद ही भारत में इस गेम के प्रकाशन और वितरण भागीदार, चीन आधारित Tencent के साथ अपना करार ख़त्म कर दिया था और चीनी कंपनी से रिश्ता तोड़ने के बाद इसने भारत सरकार को वापस से गेम को बहाल करने की गुज़ारिश की थी।

See Also
vivo-y27-smartphone-launched-india-price-details

इस बीच गुरुवार को PUBG Mobile की ओर से कहा गया;

“उपयोगकर्ताओं के डेटा की सुरक्षा हमेशा से हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है और हमने हमेशा भारत में लागू डेटा सुरक्षा कानूनों और नियमों का पालन किया है। हमें इन हालातों को लेकर बेहद अफसोस है, लेकिन भारत में PUBG Mobile को इतना प्यार और समर्थन देने के लिए आप सभी का धन्यवाद।”

अब देखना यह है कि PUBG Crop भारत में अपने इस गेम को वापसी को लेकर अपने प्रयासों में परिवर्तन लाता है और क्या वह इस मक़सद में कामयाब हो पाएगा या नहीं?

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.