Now Reading
कांटेंट क्वॉलिटी के चलते अब पाकिस्तान ने भी TikTok को किया बैन

कांटेंट क्वॉलिटी के चलते अब पाकिस्तान ने भी TikTok को किया बैन

भारत और अमेरीका जैसे दो बड़े देशों में बैन का सामना करने के बाद अब TikTok को पाकिस्तान में भी पूरी तरह से बैन कर दिया गया है, लेकिन दिलचस्प यह है कि पाकिस्तान में इसे कुछ अलग ही कारणों से बैन किया गया है।

जी हाँ! पाकिस्तान टेलीकम्युनिकेशन अथॉरिटी (PTA) ने इस शॉर्ट वीडियो ऐप को ‘अनैतिक और अशोभनीय’ कांटेंट के चलते बैन किया गया है।

दरसल PTA ने एक प्रेस रिलीज़ में कहा;

“वीडियो-शेयरिंग ऐप TikTok पर अनैतिक और अश्लील कांटेंट के चलते समाज के विभिन्न क्षेत्रों से शिकायतों की संख्या को देखते हुए, पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (PTA) ने इस ऐप के विरोध में आदेश जारी किए हैं।”

पाकिस्तान की इस नियामक इकाई की मानें तो इस ऐप ने गैरकानूनी ऑनलाइन कांटेंट को लेकर उचित मॉडरेशन के लिए एक प्रभावी तंत्र बनाने हेतु और इस जारी निर्देश का जवाब देने और पालन करने के लिए इसकी पैरेंट कंपनी ByteDance को पर्याप्त समय दिया गया है।

इसलिए यह माना जा रहा है कि अगर TikTok अब पाकिस्तानी सरकारी संस्थान के निर्देशों और सवालों व शंकाओं का उचित जवाब दे देता है तो PTA अपने निर्णय की दूबारा समीक्षा कर उसको वापस ले सकता है।

दरसल PTA की मानें तो TikTok पर शेयर की जाने TikTok को लेकर उसको समाज के कई तबकों से कई तरह की शिकायतें मिल रहीं थीं, ख़ासकर इसके कोंटेंट की क्वॉलिटी को लेकर। आपको बता दें 2019 में भी दूसरी छमाही में 3.7 मिलियन से अधिक वीडियो TikTok को हटाने पड़े थे, क्योंकि वह पाकिस्तान की अपनी नीतियों का उल्लंघन करते पाए गए थे।

See Also
xiaomi-india-layoffs-2023

इस बीच पिछले महीने TikTok ने एक पारदर्शिता रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें 2020 की पहली छमाही में नीतियों के उल्लंघन के चलते 104 मिलियन वीडियो को हटाने की बात कही गई है। दिलचस्प यह है कि अकेले भारत में ही 37 मिलियन वीडियो हटाए गये थे।

वहीं इस बीच पाकिस्तान के पड़ोसी देश यानि हमारे भारत ने जून में ही देश की संप्रभुता और सुरक्षा की ओर ख़तरा बताते हुए इस TikTok को 58 अन्य ऐप के साथ बैन कर दिया था।

वहीं इसके बाद अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प ने राष्ट्रीय सुरक्षा की चिंताओं को लेकर ऐप के खिलाफ एक कार्यकारी आदेश जारी किया था। जिसके बाद अब TikTok को अमेरिकी कंपनी को अपना संचालन बेचने पर मजबूर होना पड़ा है। और शायद यही कारण है कि जल्द ही TikTok-Oracle-Walmart डील के तहत यह अमेरिका में वापसी कर सकता है।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.