Now Reading
Samsung अपने आगामी Galaxy Note 20 और Note 20 Ultra को 5 अगस्त को करेगा लॉंच

Samsung अपने आगामी Galaxy Note 20 और Note 20 Ultra को 5 अगस्त को करेगा लॉंच

पिछले कुछ समय से स्मार्टफ़ोन बाज़ार में Samsung Note 20 और Note 20 Ultra को लेकर एक ख़ास उत्साह देखने को मिला रहा है।

क़रीब क़रीब इन स्मार्टफ़ोनो से जुड़ी अधिकतर विशेषताए समनें आ चुकी हैं और यहाँ तक कि ख़ुद Samsung ने भी एक महीने पहले अपनी रूसी वेबसाइट पर गलती से कॉपर कलर के Galaxy Note 20 के बैक साइड को लीक कर दिया था।

लेकिन अब कम्पनी ने अधिकारिक तौर पर इसके लॉंच का ऐलान कर दिया है। जी हाँ! रूसी वेबसाइट पर लीक के बाद अब Samsung ने तांबे के रंग के S-Pen के साथ इसके लॉंच के लिए आमंत्रण भेजने की शुरुआत कर दी है।

Samsung Note 20 और Note 20 Ultra कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक़ एक नए तरह के मैटेरीयल का इस्तेमाल करते हुए बनाए गए हैं, ताकि ये हाथ पर काम फिसलें। दरसल यह मुद्दा अक्सर काफ़ी परेशान करत देता है, ख़ासकर ग्लास / मेटल / एल्युमीनियम बैक के साथ आने वाले फ़ोनों में। और इसलिए अब Samsung भी iPhone 11 Pro, Google Pixel 3 और OnePlus 7 Pro की तरह Frosted Glass बैक से बना नज़र आ सकता है।

वहीं Samsung मुख्यतः अपने Galaxy फ्लैगशिप में एक नया चिपसेट प्रदान करता है। लेकिन कंपनी ने इस परंपरा को तोड़ते हुए Galaxy Note 10 में Exynos चिपसेट का एक नया संस्करण दिया था। लेकिन S20 मॉडलों में Exynos प्रोसेसर अपने Snapdragon की तुलना में ख़ासा पीछे था। इसलिए इस साल भी नए Note डिवाइस के साथ ऐसा ही होने की उम्मीद है।

दरसल अफवाहों की मानें तो Note 20 मॉडल लेटेस्ट Snapdragon 865 Plus/Exynos 992 Plus से 992 Plus से लैस हो सकता है। इन चिपसेट को Note 20 और Note 20 Ultra के लिए क्रमशः 8GB और 12GB RAM के साथ जोड़ा जाएगा। आपको बता दें Note 20 जहाँ आपको 128GB स्टोरेज और 256 GB/ 512 GB स्टोरेज के साथ नज़र आ सकता है। वहीं Note 20 Ultra की ख़ासियत इसकी विशाल बैटरी भी हो सकती है, जिसके 4,500 mAh – 5,000 mAh के बीच होने का अनुमान है।

लेकिन अब सबसे ख़ास बात इसकी क़ीमतों की, तो आपको बता दें Galaxy S20 Ultra को कंपनी $1,499 में लॉन्च कर चुकी है, और जिसके लिए इसको दुनिया भर में काफी आलोचनाओँ का सामना भी करना पड़ा था।

See Also
google-to-slash-maps-platform-pricing-in-india-by-70-percent

लेकिन अब ग्रीस में सामने आई एक लीक के मुताबिक़ Samsung Note 20 को  €1,299 और Note 20 Ultra को €1400 की क़ीमत के साथ पेश करता नज़र आएगा।

लेकिन एक और ख़ास बात यह है कि इस साल हम कंपनी की ओर से इन Note डिवाइसों से अलावा भी Galaxy Fold 2, Galaxy Watch 3, Galaxy Buds X और Galaxy S20 FE(Fanboy Edition) आदि के लॉंच के गवाह भी बन सकतें हैं। इस बीच फ़िलहाल तो Samsung 5 अगस्त को अपने इन प्रोडक्ट को अधिकारिक रूप से लॉंच करेगा और जिसके बाद सितंबर तक शायद इनकी शिपिंग का काम भी शुरू कर दिया जाए।

वहीं इस लॉंच इवेंट की लाइव स्ट्रीम Samsung Electronics की सभी वेबसाइटों और YouTube चैनल पर की जाएगी। और आप The Tech Portal पर भी इस इवेंट और प्रोडक्ट से जुड़ी पूरी कवरेज हासिल कर पाएँगें!, तो बनें रहें हमारे साथ, सिर्फ़ The Tech Portal पर!

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.