Now Reading
Amazon ने भारत में लॉन्च की अपनी फ़ूड डिलीवरी सुविधा

Amazon ने भारत में लॉन्च की अपनी फ़ूड डिलीवरी सुविधा

amazon-will-now-use-river-ganga-for-delivery

आख़िरकार! Amazon India भी भारत के फ़ूड डिलीवरी जगत में कदम रख चुका है और वह भी ऐसे वक़्त में जब इस क्षेत्र के दो सबसे बड़े खिलाडी Zomato और Swiggy व्यापार में हानि के चलते अपने अपने कर्मचारियों की छटनी करने तक का ऐलान कर चुकें हैं।

लेकिन ऐसे हालातों में भी यह ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी जिसने भारत में $6.5 बिलियन से अधिक का निवेश किया है, ने आज बेंगलुरु के चुनिंदा हिस्सों में अपनी फूड डिलीवरी सेवा की शुरुआत कर दी है।

आपको बता दें इस सुविधा को Amazon Food के नाम से जाना जाएगा। कंपनी ने पिछले साल भारत में इस सेवा की शुरुआत करने का मन बनाया था, जिसको बाद में मार्च तक के लिए टाल दिया गया था। और फिर मार्च के अंत में भारत सरकार द्वारा घोषित देशव्यापी लॉकडाउन के चलते इसमें थोड़ी देर और देखी गई।

पर मौजूदा हालातों को देखते हुए ऐसा लगता है कि जैसे ही चीज़ें फिर से सामान्य होंगी तब Zomato और Swiggy के लिए Amazon Food एक चुनौती बन चुका होगा।

लेकिन Amazon के लिए यह इतना आसान भी नहीं होने वाला है, दरसल कंपनी को टक्कर देने के लिए एक तरह जहाँ देश का 11 साल पुराना स्टार्टअप Zomato है, जिसने हाल ही में ही Uber के UberEats India व्यवसाय का अधिग्रहण किया था, वहीँ दूसरी और बैंगलोर आधारित Swiggy है, जो इस क्षेत्र में दैनिक रूप से ग्राहकों को मंच पर आकर्षित करने में महारथ हासिल कर चुका है।

वहीँ एक सच यह भी है कि Swiggy और Zomato द्वारा करीब कुछ समय पहले ही $2 बिलियन तक का निवेश हासिल करने के बाद भी यह कंपनियां नए ग्राहकों को रिझाने के लिए हर महीने $15 मिलियन से अधिक का नुकसान सहने पर मजबूर हैं।

आपको बता दें पिछले एक महीने में Swiggy ने 2,100 से अधिक कर्मचारियों को निकाला है और वहीं Zomato ने भी कंपनी से लगभग 520 लोगों को निकालने का ऐलान किया है।

See Also
startup-funding-zyngo-raises-rs-41-crore

कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के हालातों ने इस जगत के लिए खासी परेशानी खड़ी कर दी है और यहाँ तक कि अब इनके आर्डर संख्या में भी भारी गिरावट दर्ज की जानें लगी है।

शायद यही कारण है कि Swiggy जहाँ क्लाउड किचन और अन्य व्यवसायों को बंद करने के लिए मजबूर हैं, वहीँ अब Zomato और Swiggy दोनों अपने मूल व्यवसाय से हटकर भी ग्रोसरी और आगामी दिनों में शराब की डिलीवरी भी शुरू करते नजर आ सकतें हैं।

यहाँ तक कि Swiggy ने इसकी शुरुआत भी आज रांची से कर दी है। खैर अब देखना यह है कि मौजूदा हालतों के बीच Amazon कैसे अपनी जगत इस क्षेत्र में बना पाता है?

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.