संपादक, न्यूज़NORTH
भारत का फिनटेक/डिजिटल वित्तीय सेवा क्षेत्र बीते कुछ सालों में काफी तेजी से मुख्यधारा से जुड़ा है और लगातार बढ़ भी रहा है। देश की ही नहीं बल्कि विदेशी कंपनियां भी भारतीय बाज़ार के इस हिस्से की संभावनाओं पर दाँव खेलने लगीं हैं।
और अब इसी श्रृंखला में शामिल होते हुए भारत के स्मार्टफोन बाज़ार में एक बड़ा नाम बन चुकी चीन की कंपनी OPPO में भी भारत में अपनी वित्तीय सेवा ‘OPPO Kash’ को लांच कर दिया है।
आपको बता दें ‘OPPO Kash’ शुरू में लोगों को 2 लाख रूपये तक का लोन और म्यूचुअल फंड निवेश जैसी सेवाओं की पेशकश करता नज़र आएगा। यह ऐप Google Play Store के माध्यम से डाउनलोड की जा सकती है और साथ ही सभी OPPO स्मार्टफ़ोनों में यह पहले से ही प्री-इनस्टॉल होगी।
आपको बता दें OPPO Kash का संचालन Finshell द्वारा किया जाएगा जो OPPO की ही एक सहायक कंपनी है, और वित्तीय सेवाओं की पेशकश करती है। फ़िलहाल Finshell मुफ्त क्रेडिट रिपोर्ट, म्यूचुअल फंड निवेश, व्यक्तिगत लोन और स्मार्टफोन बीमा जैसी सेवाओं की पेशकश करती है।
इस बीच OPPO के उपाध्यक्ष सुमित वालिया ने कहा;
“OPPO Kash के जरिये हम अपने उपभोक्ताओं को हाथों-हाथ एंड-टू-एंड वित्तीय समाधान की पेशकश कर सकेंगें। इसके द्वारा हमारा उद्देश्य है कि अगले 5 सालों में करीब 10 मिलियन उपयोगकर्ताओं हमारी लगभग 50,000 करोड़ रूपये तक की सेवाओं का उपयोग कर करते नज़र आयें।”
वहीँ आगामी 18 महीनों में OPPO फ़िलहाल Oppo Kash के तहत ग्राहकों को छः और वित्तीय सेवाएं प्रदान करने का मन बना रहा है। इनमें भुगतान, उधार, बचत, बीमा, वित्तीय शिक्षा और वित्तीय कल्याण जैसी सेवाएं शामिल होने की उम्मीद हैं।
इस बीच आपको बता दें OPPO एकलौता चीनी स्मार्टफोन निर्माता नहीं है जो भारत के वित्तीय जगत में भी पैर ज़माने की कोशिशें कर रहा है। दरसल इसके पहले Xiaomi और Realme ने अपने कुछ पूर्व में पेश किये गये प्लेटफ़ॉर्म के साथ ही नए Mi Pay ऐप के लॉन्च के साथ इस क्षेत्र में दाँव खेल दिया है।