Site icon NewsNorth

‘दाढ़ी रखो या गर्लफ्रेंड’ का बोर्ड लिए लड़कियों ने निकाली रैली, वीडियो वायरल

keep beard or girlfriend board viral: सोशल मीडिया की दुनिया में रोज कुछ न कुछ वायरल होता रहता है, जिसमें कई प्रकार के विषय होते है। कभी किसी को न्याय तो कभी किसी की प्रतिभा या फ़िर कभी अतरंगी हरकतें लेकिन जो भी चीज इस सोशल मीडिया में वायरल होती है, देश सहित दुनियाभर में चर्चा बन जाती है। अब एक ऐसा ही सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुआ है, जो देखने में एक विरोध प्रदर्शन जैसा प्रतीत होता है, इसमें कुछ लड़कियां लड़कों की बियर्ड (दाढ़ी के बालों के खिलाफ) प्रदर्शन करते हुए नज़र आ रही है। सामूहिक रूप से रैली के माध्यम से लड़कियां अलग अलग तख्तियों में no clean shave no love… बियर्ड लेस बायफ्रेंड की तमन्ना अब हमारे दिल में है.. नारे लगाते हुए प्रदर्शन कर रही थीं।

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो MP के इंदौर का

वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि उक्त वीडियो मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी और पूरे भारत में नंबर 1 स्वच्छ शहर का तमगा हासिल करने वाला इंदौर शहर का है। जहां लड़कियों द्वारा बियर्ड (दाढ़ी के बाल) के खिलाफ़ प्रदर्शन किया गया है। लड़कियों ने अपनी तख्तियों के माध्यम से लड़कों को समझाइश या यू कहें चुनौती देते हुए कहा कि लड़की रखों या फिर दाढ़ी चॉइस तुम्हारी। इसके साथ लड़कियों का कहना था कि दाढ़ी हटाओ प्यार बचाओ इस प्रदर्शन के माध्यम से लड़कियां सीधे सीधे लड़कों को बियर्ड न रखनें की हिदायत देते दिखाई दी।

वायरल वीडियो में कमेंट की बारिश

लड़कियों का यह प्रदर्शन देखकर लोग हैरान हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि यह किस तरह की रैली है। यह वीडियो असली है या रील के लिए बनाया गया है, यह स्पष्ट नहीं है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफ़ी अधिक वायरल हो रहा है और कुछ लोग लड़कियों के इस विरोध प्रदर्शन का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ इस बात का मज़ाक बना रहें हैं।

See Also

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

एक यूजर ने लिखा, ‘दाढ़ी वाले लड़के एक तरह के दिखते हैं और शेव करने के बाद दूसरे तरह के। मुझे इसका अनुभव है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘इस प्रदर्शन ने मेरी आँखें खोल दीं, अब मुझे समझ आया कि मैं इतने दिनों से सिंगल क्यों था।’

Exit mobile version