Site icon NewsNorth

राजस्थान: RSMSSB ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर; भरे जाने हैं 70,000 पद

RSMSSB released exam calendar: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने राज्य में अगले 2 साल भर्ती परीक्षाएं कब-कब होगी और उनके परिणाम कब जारी होंगे, इसकी जानकारी के लिए भर्ती परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया गया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने कल 14 अक्टूबर 2024 को अपने आने वाली सभी भर्तियों की परीक्षा तिथि और रिजल्ट डेट जारी कर दी है राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 22 अक्टूबर 2024 से लेकर 28 जून 2026 तक आयोजित होने वाली सभी 70 भर्तियों की एग्जाम डेट जारी कर दी है।

साल 2024 में अक्तूबर से दिसंबर तक 11 भर्ती परीक्षाएं

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की विभिन्न भर्तियों में इस वर्ष 2024 में अक्तूबर से दिसंबर से तीन महीने समयांतराल में 11 भर्ती परीक्षाएं होंगी। वही वर्ष 2025 में 54 भर्ती परीक्षाएं होंगी। साथ ही RSMSSB के कलेंडर में साल 2026 की 5 भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल दिया गया है। समान पात्रता परीक्षा सीनियर सेकेंडरी ऑफलाइन मोड में 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2024 तक आयोजित की जाएगी जबकि रिजल्ट 24 फरवरी 2025 को जारी किया किया जाएगा।

कैलेंडर के अनुसार, जेल प्रहरी-2024 भर्ती परीक्षा 9 अप्रैल, 11 अप्रैल और 12 अप्रैल 2025 को होगी। इसका रिजल्ट 12 अक्टूबर 2025 को घोषित किया जाएगा। वहीं पटवारी भर्ती परीक्षा 10 और 11 मई 2025 को होगी। इसका परिणाम 11 सितंबर 2025 में घोषित किया जाएगा।

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

वहीं आखिरी परीक्षा 28 जून 2026 को टैक्स असिस्टेंट (कर सहायक) की होगी। इसका रिजल्ट घोषित करने की संभावित तारीख 12 दिसंबर 2026 बताई गई है।

See Also

70 हजार पदों मे बंपर भर्तियां

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आगामी एक साल में प्रदेश में 70 हजार से ज्यादा भर्ती करने का ऐलान किया था। इसके लिए उन्होंने भर्ती परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसियों (कर्मचारी चयन बोर्ड, आरपीएससी) को भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी करने और जल्द परीक्षाएं करवाने के निर्देश दिए थे। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए RSMSSB के ओर से नया कलेंडर जारी किया गया है। कैलेंडर की खास बात ये है कि इस परीक्षा कैलेंडर में भर्ती परीक्षा की डेट के साथ-साथ रिजल्ट की टेंटेटिव डेट भी (RSMSSB released exam calendar) जारी की गई है।

 

Exit mobile version