Site icon NewsNorth

अमेरिका की प्रसिद्ध ‘Motel 6’ ब्रांड को खरीदेगा OYO, करीब ₹4,400 करोड़ की डील

oyo-to-acquire-us-motel-6-brand-for-inr-4400-crore

OYO to acquire Motel 6: भारतीय होटल स्टार्टअप OYO अब अमेरिका के सबसे प्रसिद्ध और बजट-फ्रेंडली होटल ब्रांड्स में से एक, Motel 6 का अधिग्रहण करने जा रहा है। यह डील $525 मिलियन या लगभग ₹4,400 करोड़ में होगी। OYO की पैरेंट कंपनी Oravel Stays ने इसके लिए Blackstone की रियल एस्टेट इकाई के साथ समझौता किया है।  जाहिर है यह होटल इंडस्ट्री में होने जा रही कुछ सबसे अहम डील्स में से एक साबित हो सकती है।

आपको बता दें, Oravel Stays ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि यह G6 Hospitality का अधिग्रहण करने जा रही है, जो असल में Motel 6 और Studio 6 जैसे ब्रांड्स पर मालिकाना हक रखती है। यह सौदा OYO के अमेरिकी बाजार में विस्तार की रणनीति का ही हिस्सा है। उम्मीद की जा रही है कि दोनों कंपनियों के लिए यह ट्रांजेक्शन 2024 की चौथी तिमाही तक पूरा हो सकता है।

OYO कर रहा Motel 6 का अधिग्रहण

देखा जाए तो गुरुग्राम आधारित OYO ने साल 2019 में अमेरिका में लॉन्च के बाद से ही वहाँ लगातार अपना विस्तार किया है। वर्तमान में कंपनी 35 राज्यों में 320 से अधिक होटलों का संचालन कर रही है। अकेले पिछले साल 2023 में ही OYO ने अपने अमेरिकी पोर्टफोलियो में लगभग 100 होटल जोड़े और 2024 में इसने लगभग 250 होटल जोड़ने का लक्ष्य तय किया है।

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

Motel 6 अमेरिका और कनाडा में अपने 1,500 से अधिक लोकेशन्स के साथ एक प्रमुख इकोनॉमी लाजिंग ब्रांड है। इसके अलावा, Studio 6 इसका एक विस्तारित स्टे ब्रांड है। 2024 में ‘एंटरप्रेन्योर फ्रैंचाइज़ 500 रिपोर्ट’ में Motel 6 टॉप 50 फ्रैंचाइज़ों में शामिल रहा है।

Motel 6 की शुरुआत आज से लगभग 62 साल पहले सांता बारबरा, कैलिफोर्निया में हुई थी। इसका नाम इसके कमरों की शुरुआती कीमत, जो सिर्फ 6 डॉलर/रात थी के चलते पड़ा Motel 6 का बजट फ्रेंडली रूख, खासकर लगातार ट्रैवल करने वाले लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ।

See Also

Blackstone ने 2012 में ख़रीदा था ये होटल ब्रांड

इसके पहले Blackstone ने साल 2012 में Motel 6 को Accor से खरीदा था और इसके विकास में $900 मिलियन का निवेश किया। बताया जाता है कि कंपनी फिलहाल $1.7 बिलियन का ग्रॉस रूम रेवेन्यू जनरेट कर रही है। लेकिन WSJ की एक रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में अमेरिकी होटल सेक्टर में घटती ओक्यूपेंसी और स्थिर रूम रेट्स के कारण दिक्कतें आ रही हैं। इकोनॉमी सेगमेंट के होटल भी इससे जूझ रहे हैं।

OYO के लिए Motel 6 का अधिग्रहण न केवल इसे अमेरिकी बाजार में एक मज़बूत स्थिति प्रदान करेगा, बल्कि इसे बजट सेगमेंट में एक बड़ी प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त भी देता नजर आएगा। यह अधिग्रहण OYO की वैश्विक उपस्थिति को और बढ़ाने और इसे प्रमुख इकोनॉमी होटल ब्रांडों में शुमार करने में मदद करेगा।

Exit mobile version