Site icon NewsNorth

UIDAI: फ्री आधार अपडेट करने की डेडलाइन बढ़ी, अब 14 दिसंबर तक मौका

free-online-aadhaar-update-till-june-14-2024

UIDAI extended the deadline for updating free Aadhaar: आधार कार्ड बनाने वाली संस्था यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ( UIDAI) ने भारतीय नागरिकों का ध्यान रखते हुए आधार कार्ड अपडेट फ्री सेवा प्रदान करने वाली अपनी समयसीमा को बढ़ा दिया है। अब फ्री आधार कार्ड अपडेट करने की सीमा को 14 दिसंबर, 2024 तक बढ़ा दिया गया हैं। यानि कि अब तक जिस किसी भारतीय नागरिक ने अपने आधार कार्ड को अब तक अपडेट नही करवाया था,उनके पास अब भी फ्री में आधार कार्ड अपडेट करवाने का मौका है।

10 साल या उससे पुराने बने आधार कार्ड का अपडेट अनिवार्य

UIDAI के मुताबिक़ 10 वर्ष या उससे अधिक समय के पहले तक किसी भी भारतीय नागरिक ने अपना आधार कार्ड अब तक अपडेट नही करवाया है, तो वह तय समय सीमा के भीतर अपना आधार कार्ड फ्री में अपडेट करवा ले। आधार कार्ड अपडेट करवाना प्रत्येक नागरिक के लिए अनिवार्यता है, यदि वह अपने आधार कार्ड में जरुरी जानकारी अपडेट नही करवाते है तो उन्हें आने वाले वक्त में विभिन्न सरकारी योजनाओं और जहा भी आधार कार्ड की जरूरत अनिवार्य है, उक्त सेवाओं में परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं।

इसलिए सभी भारतीय नागरिक समय रहते अपने आधार कार्ड में जरुरी जानकारियों को एक बार फ़िर से अपडेट करवा ले, इसके लिए UIDAI ने अपने आधिकारिक X सोशल मीडिया अकाउंट से जानकारी साझा करते हुए बताया है  कि वह अब इस फैसिलिटी का लाभ 14 सितंबर के बजाय 14 दिसंबर तक उठा सकते हैं।

आधार पोर्टल या UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट में फ्री सेवा

नागरिकों को फ्री आधार कार्ड अपडेट सेवा सिर्फ़ ऑनलाइन माध्यम से ही प्रदान की जा रही है, ऑफलाइन माध्यम से जो शुल्क पूर्व में लग रहा था वह अब भी लगेगा। नागरिकों को UIDAI ने फ्री आधार कार्ड अपडेट सेवा के लिए जानकारी में बताया कि माई आधार पोर्टल या UIDAI की आधिकारिक (UIDAI extended the deadline for updating free Aadhaar)  वेबसाइट के जरिए आप फ्री में आधार अपडेट कर सकते हैं।

See Also

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

पंरतु यदि आपकों अपने आधार कार्ड पर आइरिस और बायोमेट्रिक डिटेल्स को अपडेट करवाना है तो उसके लिए आपकों आधार सेंटर में जाकर ही अपनी जानकारी अपडेट करवानी होगी।

Exit mobile version