Site icon NewsNorth

Swiggy बढ़ाएगी अपने IPO का साइज, ₹5000 करोड़ जुटाने का प्लान – रिपोर्ट

swiggy-to-increase-ipo-size-will-raise-upto-rs-5000-crore

Image Credit: Swiggy

Swiggy To Increase IPO Size: भारत की प्रमुख फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स कंपनी Swiggy जल्द ही अपने IPO के साइज़ को बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इस बारे में सामने आ रही जानकारी के अनुसार, Swiggy नए शेयर जारी करते हुए अतिरिक्त राशि जुटाने की कोशिश कर रही है। इसका खुलासा मनीकंट्रोल द्वारा की रिपोर्ट में आंतरिक दस्तावेजों के हवाले से हो सका है।

असल में पहले Swiggy को नए शेयर जारी करके ₹3,750 करोड़ (लगभग $450 मिलियन) जुटाने की उम्मीद थी। लेकिन अब कंपनी इस आँकड़े को बढ़ाकर ₹5,000 करोड़ (लगभग $600 मिलियन) करने जा रही है, जिससे अतिरिक्त ₹1,250 करोड़ या क़रीब $150 मिलियन जुटाए जा सकेंगे। कंपनी का इरादा अतिरिक्त धनराशि जुटाते हुए एक अत्यधिक प्रतिस्पर्धी बाजार में मजबूत स्थिति बनाए रखने का हो सकता है।

Swiggy To Increase IPO Size?

देखा जाए तो शुरुआत में Swiggy को अपने IPO के ज़रिए कुल $1.25 बिलियन जुटाने की उम्मीद थी, जिसमें ₹3,750 करोड़ का फ्रेश शेयर इश्यू और ₹6,664 करोड़ (लगभग $800 मिलियन) का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) शामिल थे। लेकिन अगर कंपनी के बोर्ड द्वारा 3 अक्टूबर को होने वाली असाधारण आम बैठक (EGM) में यह प्रस्ताव स्वीकृत होता है, तो IPO का कुल आकार लगभग $1.4 बिलियन तक बढ़ जाएगा, जिसमें अतिरिक्त $150 मिलियन के फ्रेश शेयर इश्यू से आएंगे। लेकिन OFS में कोई बदलाव का इरादा नहीं है।

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

See Also

अप्रैल 2024 में जब Swiggy ने अपने IPO के ड्राफ्ट पेपर फाइल किए थे, तब से लेकर अब तक, उसके प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों जैसे Zomato और Blinkit ने अपने मुनाफे में वृद्धि की है और मार्केट वैल्यूएशन को भी मजबूत किया है। खासकर पिछले दो महीनों में $1 बिलियन से अधिक की पूंजी जुटाने वाले Zepto और Walmart समर्थित Flipkart Minutes भी बाजार में  तेजी से पकड़ हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।

Swiggy के आँकड़े

दिलचस्प ये है कि Swiggy ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में अपनी वित्तीय स्थिति में सुधार किया है। Swiggy की राजस्व वृद्धि 36%  की दर से हुई है। कंपनी का राजस्व FY23 में ₹8,265 करोड़ था, जो FY24 में बढ़कर ₹11,247 करोड़ हो गया। इसके साथ ही Swiggy ने अपने नुकसान में भी 44% की कमी की है। FY23 में कंपनी को ₹4,179 करोड़ का घाटा हुआ था, जो FY24 में घटकर ₹2,350 करोड़ पर आ गया।

Exit mobile version