Site icon NewsNorth

ईरान में 82.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान, टूटे सारे रिकॉर्ड

nagpur-heatwave-temperature-hits-56-degree-celsius

Temperature reached 82.2 degrees Celsius in Iran: भारत में पारा 40 से 42 डिग्री सेल्सियस गर्मी के मौसम में पहुंच जाता है, तब लोगों के जहन से एक ही बात आती है, सूरज आग उगल रहा है, ये गर्मी उनकी जान ले लेंगी और कई प्रकार से टिपण्णी करके अपने आप को गर्मी से हुई परेशानी को लेकर प्रदर्शन करते हैं। अगर जब सही में सूरज आग उगलने लगे पारा 50 डिग्री सेल्सियस को पार करके 100 के करीब पहुंचने लग जाएं तो फिर क्या होगा! आप ऐसी स्थिति के बारे में सोचना भी नही चाहेंगे।

जिस बात को आप सोचने में भी डर रहें है, वह बात दुनिया में घट चुकी है। जी हां! दक्षिणी ईरान के एक मौसम केंद्र ने 82.2 डिग्री सेल्सियस (180 डिग्री फारेनहाइट) का हीट इंडेक्स दर्ज किया है। जिसकी पुष्टि होने पर यह पृथ्वी पर अब तक दर्ज किया गया सबसे अधिक हीट इंडेक्स होगा, यह चरम तापमान हालात एक हवाई अड्डे के मौसम केंद्र पर दर्ज किया गया।

ईरान में पारा 82.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

दक्षिण ईरान में डेरेस्टन हवाई अड्डे के पास स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने 82.2 डिग्री सेल्सियस हीट इंडेक्स ताप सूचकांक दर्ज किया है।इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसकी पुष्टि हो जाती है तो धरती पर दर्ज किया गया यह अब तक का सबसे अधिक तापमान होगा। ईरान में हीट इंडेक्स का इस प्रकार अभूतपूर्व स्थिति देखकर दुनियाभर में मौजूद देशों को चौंका दिया है।

दक्षिण ईरान में डेरेस्टन हवाई अड्डे के पास से तापमान की रिपोर्ट आने के बाद अमेरिका स्थित मौसम विज्ञानी कॉलिन मैकार्थी ने आंकड़े की सटीकता को सत्यापित करने के लिए आधिकारिक जांच की मांग की है। उन्होंने संदेह जताया कि उसी समय में अन्य मौसम केंद्र 30 डिग्री से कम रिपोर्ट कर रहे थे।

See Also

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

गौरतलब हो, ताप सूचकांक एक तरह से हवा का तापमान और सापेक्ष आर्द्रता को मिलाकर कितना गर्म महसूस होता है, यह बताने का काम करता है। इसे स्पष्ट तापमान के रूप में भी जाना जाता है।मध्य पूर्व में ईरान और इराक बहुत भीषण गर्मी झेल रहे हैं। यहां के तापमान में बढ़ोतरी जारी है और यहां चेतावनी जारी की गई है। वही यह बात सही निकलती है तो यह जलवायु वैज्ञानिकों द्वारा जारी चेतावनी  की पुष्टि करती है, जिसमें कहा गया है कि ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण भविष्य में ऐसी चरम गर्मी (Temperature reached 82.2 degrees Celsius in Iran) की घटनाएं और भी आम हो सकती हैं।

Exit mobile version