Now Reading
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024: गौतम अडाणी व परिवार सबसे आगे; Zepto के कैवल्य बने सबसे युवा अरबपति

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024: गौतम अडाणी व परिवार सबसे आगे; Zepto के कैवल्य बने सबसे युवा अरबपति

  • हुरुन इंडिया की अमीरों की सूची में शाहरुख खान भी शामिल.
  • हुरुन इंडिया ने पहली बार 13 साल पहले भारत में अमीरों की पहली सूची जारी की थी.
adani-acquires-trainman-an-train-booking-site

Hurun India Rich List 2024: हुरुन इंडिया ने एक बार फिर भारत के शीर्ष अमीरों की सूची को जारी किया है, हुरुन इंडिया ने 2024 में शीर्ष धनवानों की सूची मशहूर उद्योगपति गौतम अडानी को शीर्ष में जगह दी है। हुरुन इंडिया की सूची में अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी और उनके परिवार को हुरुन की 2024 इंडिया के अमीरों की सूची में पहला स्थान मिला है। हुरुन के मुताबकि गौतम अदाणी की संपत्ति में 95 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जिसके साथ ही अदाणी की संपत्ति अब 11.61 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है।

मुकेश अंबानी और उनका परिवार दुसरे नंबर पर

हुरुन इंडिया ने साल 2024 में अपनी लिस्ट में मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और परिवार 10.14 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर जगह दी है। हुरुन की इस सूची में फिल्मी दुनिया के धनवानों  ने भी स्थान हासिल किया है। फिल्मी दुनिया से सूची में स्थान पाने वाले लोगों में शाहरुख़ खान 7300 करोड़ रूपए संपति के अलावा जूही चावला तथा उनका परिवार, ऋतिक रोशन, करण जौहर और अमिताभ बच्चन को भी अमीरों की इस सूची में जगह मिली है।

21 साल के कैवल्य वोहरा सबसे युवा

देश के शीर्ष अमीरों  की सूची में सबसे कम उम्र का अरबपति एक 21 वर्षीय युवा है, ये युवा हैं- कैवल्य वोहरा, जो जेप्टो के फाउंडर हैं। उनके को-फाउंडर आदित पालिचा लिस्ट में दूसरे सबसे युवा हैं।

साल 2024 की लिस्ट में 272 नए लोगों की एंट्री हुई है,भारत में पिछले साल हर 5 दिन में एक नया व्यक्ति अरबपति बना।

See Also
medicines-prices-reduced-by-indian-government

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

हुरुन इंडिया की सूची के मुताबिक, भारतीय अमीरों की पूरी संपत्ति को जोड़ दिया जाये तो यह भारत की GDP का आधा है. भारतीय अमीरों की कुल संपत्ति बढ़कर 159 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जो सऊदी अरब और स्विटज़रलैण्ड की संयुक्त GDP से भी अधिक है। हुरुन इंडिया रिच की उक्त लिस्ट 31 जुलाई 2024 तक लोगों की संपत्ति के कैलकुलेशन पर (Hurun India Rich List 2024)  आधारित है।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.