Now Reading
भारत में YouTube Premium ने बढ़ाई कीमतें, महंगे हुए प्लान

भारत में YouTube Premium ने बढ़ाई कीमतें, महंगे हुए प्लान

  • फैमिली प्लान की कीमत में 58% तक की बढ़ोतरी
  • Google ने इस बढ़ोतरी का कारण भी बताया
youtube-rolls-out-new-family-centre-feature-for-parents

YouTube Premium Price Hike in India: भारत में YouTube Premium ने अपने प्लान्स के दाम आखिरकार बढ़ा दिए गए हैं। 2019 में लॉन्च होने के बाद से अब तक कीमतों में एक बार भी इज़ाफ़ा नहीं किया गया था। लेकिन अब Google ने कीमतों में बदलाव करते हुए यूज़र्स को नई दरों के बारे में जानकारी दी है। इसके साथ ही बढ़ोतरी के पीछे की वजह भी बताई है। पिछले 5 साल से स्थिर बनी हुई क़ीमतों बढ़ाने के बाद YouTube Premium के राजस्व में कितना असर पड़ेगा, यह तो समय ही बताएगा।

लेकिन इतना ज़रूर तय है कि अब से भारत में YouTube Premium सब्सक्रिप्शन लेने वालों को ज़्यादा पैसे चुकाने होंगे। आपको बता दें, YouTube Premium आपको विज्ञापन-मुक्त वीडियो, बैकग्राउंड प्लेबैक, और ऑफलाइन वीडियो डाउनलोड जैसी सुविधाएँ देता है। इसके साथ ही, YouTube Music की सेवाएं भी इसमें शामिल हैं, जो आपको एक बेहतरीन म्यूजिक अनुभव प्रदान करती हैं। इस तरह, YouTube Premium एक ऐसी सर्विस है, जिसमें आपको कई प्रोडक्ट्स मिल जाते हैं।

YouTube Premium Price Hike in India

कंपनी ने ₹129 के Individual Monthly Plan से लेकर ₹1,290 के Annual Plan तक, सभी प्लान्स की कीमतों में वृद्धि की है। इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर दी गई है। वैसे इंडिविजुअल और स्टूडेंट प्लान्स में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है।

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

लेकिन फैमिली प्लान के साथ ऐसा नहीं है, इसकी कीमत में 58% तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह कदम जाहिर तौर पर फैमिली प्लान को सबसे अधिक प्रभावित करता है। इसके चलते अब यूज़र्स को अधिक भुगतान करने पर मजबूर होना पड़ेगा।

See Also
poverty-population-in-india-is-now-below-5-niti-aayog

इस बीच Google ने इस बढ़ोतरी का कारण बताते हुए कहा है कि ये कदम उन्हें प्रीमियम सेवाओं को और भी बेहतर बनाने और कंटेंट क्रिएटर्स का समर्थन करने में मदद करेगा। कंपनी ने अपने यूज़र्स को एक ईमेल के माध्यम से यह जानकारी दी और स्पष्ट किया कि यह निर्णय सोच समझकर लिया गया है।

अब देखना यह है कि भारत जैसे प्राइस-सेंस्टिव मार्केट में YouTube का यह कदम कितना कारगर साबित होता है। हालांकि कीमतों में वृद्धि हुई है, YouTube Premium अभी भी एक बेहतर अनुभव देने के लिए एक उपयुक्त विकल्प हो सकता है। ऐसे कई लोग मौजूद हैं जो विज्ञापनों के बिना YouTube वीडियो और YouTube Music जैसी सेवाओं का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। लेकिन सब्सक्राइबर्स की संख्या में इसका क्या असर पड़ेगा, यह देखनें वाली बात होगी।

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.