Now Reading
लड़कों में तेजी से गायब हो रहे ‘Y Chromosomes’, हालिया स्टडी में हुआ खुलासा

लड़कों में तेजी से गायब हो रहे ‘Y Chromosomes’, हालिया स्टडी में हुआ खुलासा

  • पुरुषों में तेजी से गायब हो रहे 'Y Chromosomes'.
  • ताजा स्टडी ने वैज्ञानिकों को चौंकाया.
Ban on mobile for underage children

Y Chromosomes are disappearing rapidly in boys: इंसानी नस्ल में पुरुष प्रजाति के लिए आने वाले वर्षों में एक बड़ा संकट पैदा होने वाला है, जी हा! यह हालिया वैज्ञानिक अध्ययन में समाने आया है, जिसमें दावा किया गया है कि पुरुषों के विकास के लिए जरूरी Y क्रोमोसोम सिकुड़ रहा है और हो सकता है भविष्य में खत्म हो जाए। अब आपके मन में यह सवाल पैदा होगा यदि भविष्य में Y क्रोमोसोम खत्म हो रहा है, तो उससे ऐसा क्या होगा तो आपके जानकारी के लिए बता दे, यदि ऐसा होता है तो इसका मतलब है कि आने वाले समय में सिर्फ लड़कियां ही पैदा हों!

धरती से मानव की नर लिंग पूर्णता समाप्त हो जायेगी और सिर्फ़ मानव शरीर के नाम में मादा या महिला प्रजाति ही बचेगी।

चूहों की प्रजाति ने अपना Y क्रोमोसोम खो दिया

रिपोर्ट में बताई गई बातें इसलिए भी डराती है कि हाल के कुछ समय में  दो तरह के चूहों की प्रजाति अपना Y क्रोमोसोम खो चुका हैं। इन प्रजातियों में, नर और मादा दोनों में X क्रोमोसोम रहता है, लेकिन Y क्रोमोसोम और SRY जीन गायब हो गए हैं।

यदि इंसानी प्रजाति के साथ भी ऐसा होता है तो यह एक बेहद डरा देने वाली बात है हालांकि इस बीच कोई नया लिंग-निर्धारण जीन विकसित होता है तो ऐसी परिस्थिति पैदा हो सकती है कि इंसानी नस्ल समाप्त न हों।

Y क्रोमोसोम किसी भी प्रजाति के पुरुष लिंग के विकास में भूमिका

Y क्रोमोसोम एक प्रकार का गुणसूत्र होता है जो पुरुषों के लिंग निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह पुरुषों के शरीर में मौजूद होता है और एक पुरुष की जीन संरचना में यह X क्रोमोसोम के साथ काम करता है।

Y क्रोमोसोम में कुछ विशेष जीन होते हैं जो पुरुषत्व के विकास को नियंत्रित करते हैं। इसके कारण पुरुषों में विशेष लक्षण और शारीरिक विशेषताएं विकसित होती हैं।

इंसानी शरीर में महिलाओं के पास दो X गुणसूत्र (क्रोमोसम) होते हैं जबकि पुरुष के शरीर में एक X और एक Y क्रोमोसोम होता है।

See Also
ram-mandir-ayodhya-social-media-influencers-to-promote-pran-pratishtha

हर 10 लाख सालों में Y क्रोमोसोम 5 जीन खो रहा

प्रोफेसर जेनी ग्रेव्स ने प्लैटिपस के उदाहरण से ये समझाया। उन्होंने लिखा, “प्लैटिपस में XY क्रोमोसोम एक जैसे होते हैं। इसका मतलब ये है कि स्तनधारियों में X और Y क्रोमोसोम कुछ समय पहले तक एक जैसे ही हुआ करते थे।”

न्यूज़North अब WhatsApp पर, सबसे तेज अपडेट्स पानें के लिए अभी जुड़ें!

उन्होंने आगे कहा, “पिछले 16 करोड़ सालों में इंसानों और प्लैटिपस के अलग होने के बाद से Y क्रोमोसोम 900 से 55 जरूरी जीन खो चुका है। यानी हर 10 लाख सालों में Y क्रोमोसोम 5 जीन खो देता है। इसी रफ्तार से चलता रहा तो अगले 110 लाख सालों में Y क्रोमोसोम पूरी तरह से खत्म (Y Chromosomes are disappearing rapidly in boys)  हो जाएगा।”

©प्रतिलिप्यधिकार (Copyright) 2014-2023 Blue Box Media Private Limited (India). सर्वाधिकार सुरक्षित.